DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली के जिला न्यायालयों में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और अन्य पदों पर होगी भर्ती

Saurabh Pandey | October 1, 2026 | 02:31 PM IST | 2 mins read

दिल्ली के जिला न्यायालयों में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। उम्मीदवार 6 अक्टूबर से अपना फॉर्म भरकर जमा कर सकेंगे।

डीएसएसएसबी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान केवल एसबीआई ई-पे के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली जिला और सेशन कोर्ट, फैमिली कोर्ट में अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट, जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट, प्रोसेस सर्वर और चपरासी/ऑर्डरली/डाक चपरासी के पदों के लिए कुल 641 रिक्तियां हैं।

पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार डीएसएसएसबी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट रिक्रूटमेंट 2026 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन सिस्टम (OARS) के जरिए आवेदन फॉर्म जमा कर सकेंगे। ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 6 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे शुरू होगा और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 4 नवंबर 2026 को रात 11 बजे तक है।

DSSSB District Court Recruitment 2026: आयुसीमा

डीएसएसएसबी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट रिक्रूटमेंट 2026 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र सीमा 18 से 30 साल तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

DSSSB District Court Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

डीएसएसएसबी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 का आवेदन शुल्क देना होगा। महिला उम्मीदवारों और एससी, एसटी, PwBD और पूर्व-सैनिक कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान केवल एसबीआई ई-पे के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है।

DSSSB District Court Recruitment 2026: पात्रता मानदंड

पद का नाम
शैक्षणिक योग्यता
स्किल/ अन्य आवश्यकताएं
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट
स्नातक डिग्री

शॉर्टहैंड गति: 110 शब्द प्रति मिनट; टाइपिंग गति: 40 शब्द प्रति मिनट

पर्सनल असिस्टेंट
स्नातक डिग्री

शॉर्टहैंड गति: 100 शब्द प्रति मिनट; टाइपिंग गति: 40 शब्द प्रति मिनट; कंप्यूटर का ज्ञान

जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट
स्नातक डिग्री

कंप्यूटर पर टाइपिंग गति: 40 शब्द प्रति मिनट

प्रोसेस सर्वर
10वीं (मैट्रिकुलेशन) या समकक्ष

वैध LMV ड्राइविंग लाइसेंस; कम से कम 2 साल का ड्राइविंग अनुभव

चपरासी / ऑर्डरली / डाक प्यून
10वीं (मैट्रिकुलेशन) या समकक्ष

—

Also read UPPSC HEO Admit Card 2026: यूपी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट जानें

DSSSB District Court Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

पद का नाम
विभाग
रिक्तियां
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट
जिला एवं सत्र न्यायालय
127
पर्सनल असिस्टेंट
जिला एवं सत्र न्यायालय
189
पर्सनल असिस्टेंट
पारिवारिक न्यायालय
17
जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट
जिला एवं सत्र न्यायालय
151
जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट
पारिवारिक न्यायालय
23
प्रोसेस सर्वर
जिला एवं सत्र न्यायालय
91
प्रोसेस सर्वर
पारिवारिक न्यायालय
3
चपरासी / ऑर्डरली / डाक प्यून
जिला एवं सत्र न्यायालय
37
चपरासी / ऑर्डरली / डाक प्यून
पारिवारिक न्यायालय
3
कुल

641
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]