Trusted Source Image

Bihar STET Correction Window: बिहार एसटीईटी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो की लास्ट डेट 7 अक्टूबर तक बढ़ी

Saurabh Pandey | October 1, 2026 | 11:40 AM IST | 1 min read

बिहार एसटीईटी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब आवेदन फॉर्म में 7 अक्टूबर तक बदलाव किया जा सकता है।

पात्र उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर साइन इन करके अंतिम तारीख से पहले अपनी जानकारी में सुधार कर सकते हैं।(आधिकारिक वेबसाइट)
पात्र उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर साइन इन करके अंतिम तारीख से पहले अपनी जानकारी में सुधार कर सकते हैं।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) के लिए आवेदन सुधार विंडो की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है, जिससे उम्मीदवारों के पास अपने एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करने का एक और मौका मिल गया है। यह एडिट और करेक्शन विंडो उन उम्मीदवारों के लिए खुली है, जिन्होंने पहले ही अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लिया है और फीस जमा कर दी है।

यह विंडो 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और 7 अक्टूबर 2026 को रात 11:59 बजे बंद हो जाएगी। अब नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं, क्योंकि ऑनलाइन सबमिशन विंडो 22 सितंबर 2026 को बंद हो गई थी। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर साइन इन करके अंतिम तारीख से पहले अपनी जानकारी में सुधार कर सकते हैं।

Bihar STET 2026 Dummy Admit Card: इन डिटेल्स को करें चेक

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. पिता/माता का नाम
  3. जन्म तिथि
  4. फोटो
  5. हस्ताक्षर
  6. आवेदन संख्या
  7. विषय
  8. पेपर
  9. श्रेणी
  10. लिंग
  11. परीक्षा से संबंधित विवरण
  12. व्यक्तिगत विवरण

Also read UPSSSC PET Result 2026: यूपीएसएसएससी प्लाटून कमांडर और ब्लॉक आर्गनाइजर के लिए पीईटी रिजल्ट जारी, कटऑफ जांचें

Bihar STET 2026: परीक्षा पैटर्न

बिहार एसटीईटी परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) के रूप में दो पेपरों में आयोजित की जाएगी। पेपर I कक्षा 9 और 10 के लिए है, जबकि पेपर II कक्षा 11 और 12 के लिए है। प्रत्येक पेपर में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनके लिए 150 अंक निर्धारित हैं और परीक्षा की अवधि दो घंटे 30 मिनट है। इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications