DRDO Recruitment 2024: डीआरडीओ बेंगलुरु में एलआरडीई अप्रेंटिस के 108 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | March 8, 2024 | 03:41 PM IST | 1 min read
डीआरडीओ की ओर से टेक्नीशियन डिप्लोमा एवं ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप पद के लिए उम्मीदवार https://drdo.gov.in/ पर जाकर अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।
न ई दिल्ली: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स और राडार विकास प्रतिष्ठान बेंगलुरु (एलआरडीई) में अप्रेंटिस के 108 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 मार्च 2024 तय की गई है।
एलआरडीई बेंगलुरु में टेक्नीशियन, ग्रेजुएट अप्रेंटिस एवं डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए कैंडिडेट को शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, अधिकतम आयु सीमा का प्रावधान भी लागू किया जाएगा। डीआरडीओ बेंगलुरु में अप्रेंटिस पद पर कैंडिडेट का चयन एकेडमिक मेरिट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
डीआरडीओ भर्ती के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रथम श्रेणी में इंजीनियरिंग/ टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की डिग्री/ नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) सर्टिफिकेट के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए।
DRDO Apprentice Recruitment 2024: ऐसे आवेदन करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों को पढ़कर आसानी से आवेदन कर सकते हैं:
- डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट https://drdo.gov.in/ पर जाएं।
- फिर "करियर" टैब पर क्लिक करें और "अप्रेंटिस" विकल्प पर जाएं।
- इसके बाद "अप्लाई ऑनलाइन" लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार आवश्यक जानकारी भरते हुए रजिस्ट्रेशन करें।
- पंजीकरण प्रक्रिया के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड जनरेट होगा।
- लॉगिन विवरण जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्कैन कर अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
डीआरडीओ में अप्रेंटिस के कुल 108 रिक्तियों में से डिप्लोमा अप्रेंटिस के 50 पद, टेक्नीशियन के 30 पद और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 28 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार क्रमशः 8000 रुपये, 7000 रुपये और 9000 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा।
अगली खबर
]CG SET 2024: छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 7 जुलाई को होगी परीक्षा
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024 (सीजी सेट 2024) के लिए परीक्षा केंद्र राज्य के 8 जिलों अंबिकापुर, जगदलपुर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा और जशपुर में बनाए जाएंगे।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल