DRDO CEPTAM 11 Admit Card 2026: डीआरडीओ सीईपीटीएएम 11 एडमिट कार्ड drdo.gov.in पर जल्द, टियर 1 एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | March 16, 2026 | 09:26 AM IST | 2 mins read
सीईपीटीएएम 11 हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड/ जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की ओर से कार्मिक प्रतिभा प्रबंधन केंद्र 11 (CEPTAM 11) परीक्षा 2026 के लिए टियर 1 के प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जाएंगे। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर डीआरडीओ सीईपीटीएएम 11 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।
सीईपीटीएएम 11 हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड/ जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इससे पहले, डीआरडीओ सीईपीटीएएम 11 परीक्षा 2026 के लिए टियर-1 की सिटी स्लिप जारी कर दी गई है, जिसके माध्यम से अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकते हैं।
डीआरडीओ सेप्टम 11 भर्ती के लिए टियर 1 परीक्षा 23 मार्च, 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है, क्योंकि इसके बिना किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया में टियर 1 (सीबीटी), टियर 2 (सीबीटी), स्किल/ ट्रेड टेस्ट (यदि लागू हो), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट चरण शामिल है। डीआरडीओ सीईपीटीएएम 11 टियर 1 में सफल कैंडिडेट ही टियर 2 में शामिल होने के लिए पात्र हैं। इस भर्ती का उद्देश्य DRDO की विभिन्न प्रयोगशालाओं और संस्थानों में तकनीकी पदों को भरना है।
डीआरडीओ सीईपीटीएएम 11 भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 764 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (STE) - बी के 561 पद और टेक्नीशियन (Tech) - ए के 203 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
DRDO CEPTAM 11 Tier-1 Admit Card 2026: डाउनलोड करें
कैंडिडेट नीचे बताए गए चरणों का पालन करके डीआरडीओ सेप्टम 11 टियर 1 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- डीआरडीओ की वेबसाइट www.drdo.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, CEPTAM/ भर्ती अनुभाग ढूंढें।
- “CEPTAM-11 Tier-1 एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और एडमिट कार्ड का प्रिंट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व