Trusted Source Image

JHC Assistant Result 2024: झारखंड हाई कोर्ट असिस्टेंट रिजल्ट जारी, डाउनलोड करें; 1594 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

Abhay Pratap Singh | March 16, 2026 | 08:41 AM IST | 1 min read

झारखंड हाई कोर्ट असिस्टेंट परीक्षा 2024 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए किसी भी तरह के लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

झारखंड सिविल कोर्ट असिस्टेंट भर्ती 2024 के तहत लिखित परीक्षा 21 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
झारखंड सिविल कोर्ट असिस्टेंट भर्ती 2024 के तहत लिखित परीक्षा 21 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: झारखंड उच्च न्यायालय (JHT), रांची ने विज्ञापन संख्या 05/Admn. Misc./2024 के अंतर्गत असिस्टेंट/ क्लर्क भर्ती 2024 के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jharkhandhighcourt.nic.in पर जाकर जेएचसी असिस्टेंट रिजल्ट 2024 पीडीएफ की जांच कर सकते हैं।

झारखंड हाई कोर्ट असिस्टेंट परीक्षा 2024 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए किसी भी तरह के लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। लिखित परीक्षा में कुल 1,594 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, जिन्हें चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा।

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद कंप्यूटर स्किल टेस्ट और मौखिक परीक्षा शामिल हैं। इन चरणों के माध्यम से अभ्यर्थियों की व्यावहारिक दक्षता तथा न्यायालय प्रशासन में लिपिकीय दायित्वों के निर्वहन के लिए उनकी उपयुक्तता का आकलन किया जाएगा। लिखित परीक्षा 21 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी।

Also readUPPSC Assistant Registrar 2024: यूपी असिस्टेंट रजिस्ट्रार इंटरव्यू लेटर जारी, साक्षात्कार कार्यक्रम जांचें

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “कंप्यूटर कौशल परीक्षा और मौखिक परीक्षा की तिथि, समय और स्थान के संबंध में कॉल लेटर उचित समय पर न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे।” अधिक जानकारी के लिए जेएचसी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

झारखंड उच्च न्यायालय सहायक भर्ती 2024 के माध्यम से कुल 410 पदों को भरा जाएगा, जिसमें सबसे अधिक 130 पद सामान्य कैटेगरी के हैं। इसके अलावा, ईडब्ल्यूएस के 27, बीसी 1 के 38, बीसी 2 के 14, एससी के 58 और एसटी के 143 पद शामिल हैं।

Jharkhand High Court Assistant Result 2024: डाउनलोड करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट जेएचसी असिस्टेंट रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:

  • झारखंड एचसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • “भर्ती” या “नवीनतम सूचनाएं” सेक्शन पर विजिट करें।
  • “झारखंड एससी सहायक मेरिट सूची 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • Ctrl+F की सहायता से रोल नंबर जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications