UP News: एमबीबीएस की फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी करने वाले डॉक्टर ने दिया इस्तीफा
Press Trust of India | December 11, 2025 | 10:34 PM IST | 2 mins read
मुख्य चिकित्सा अधिकारी इम्तियाज अहमद ने बताया कि मिली शिकायत के अनुसार पूरा मामला फर्जी फोटो लगाकर नौकरी पाने का स्पष्ट हुआ है।
नई दिल्ली: मेडिकल कॉलेज ललितपुर में पिछले तीन सालों से अपने बहनोई के नाम की एमबीबीएस की फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी करने वाला डॉक्टर मां की मौत का बहाना करते हुए इस्तीफा देकर भाग खड़ा हुआ है। पूरा मामला फोटो बदलकर नौकरी करने को लेकर है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है।
पूरा मामला भाई बहन के बीच संपत्ति के विवाद के बाद सामने आया। मेडिकल कॉलेज ललितपुर के प्रधानाचार्य डॉ. मयंक शुक्ला ने बताया कि अमेरिका में रहने वाली डॉ सोनाली सिंह ने 10 अक्टूबर को एक प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि तालाबपुरा ललितपुर निवासी उनका भाई अभिनव सिंह कॉलेज में उनके पति राजीव गुप्ता के नाम पर डिग्री लगाकर ह्रदय रोग विशेषज्ञ की नौकरी कर रहा है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चयनित -
शुक्ला के अनुसार यहां राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चयनित ‘राजीव गुप्ता’ 2022 में कार्डियोलॉजी में चिकित्सक के रूप में आये थे। सोनाली के प्रार्थना पत्र के बाद ‘डॉ राजीव गुप्ता’ द्वारा अपना दो लाइन का इस्तीफा सौंप दिया कि उनकी माता श्री का देहांत हो गया है और वह इस्तीफा दे रहे हैं। प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अभिनव सिंह ने 2013 में आधार कार्ड पर अपनी फोटो लगाकर घालमेल किया था।
आईआरएस में हुआ था चयन -
इसके अलावा जानकारी मिली है कि वह आईआईटी रुड़की से बीटेक करने के बाद आईआरएस में सिलेक्ट हुआ और फिर वहां से किसी कारणवश भाग कर यहां ललितपुर आ गया। इस संबंध में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी और अब तक ‘डॉक्टर’ द्वारा लिए गए वेतन आदि अन्य राशि की वसूली भी की जाएगी। इस संबंध में ‘नेशनल हेल्थ मिशन’ को भी शिकायत की जा रही है।
इस घटना की सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला प्रशासन को दे दी गई है । इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी इम्तियाज अहमद ने बताया कि बुधवार को मिली शिकायत के अनुसार पूरा मामला फर्जी फोटो लगाकर नौकरी पाने का स्पष्ट हुआ है। डॉक्टर सोनाली सिंह के अनुसार उनके भाई का नाम अभिनव सिंह है और वह अपनी बहनोई राजीव गुप्ता के नाम की डिग्री लगाकर यहां ‘राजीव’ नाम से नौकरी कर रहे थे।
संपत्ति विवाद के बाद बहन ने की शिकायत -
फिलहाल उपरोक्त संविदा चिकित्सक इस्तीफा देकर भागा हुआ हैं। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। जांच उपरांत विधिक कार्रवाई की जाएगी । दूसरी ओर, ऐसी चर्चा है कि भाई-बहन के बीच मध्यप्रदेश के खुरई, सागर इलाके में संपत्ति विवाद को लेकर हुए विवाद के बाद बहन ने यहां शिकायत की।
सोनाली सिंह को यह भी आशंका रही होगी कि भाई के कारण उनके पति की डिग्री भी खतरे में न पड़ जाए। फिलहाल आज बृहस्पतिवार देर शाम तक इस्तीफा देकर भागे हुए डॉक्टर का कुछ पता नहीं चल सका है।इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा भी जांच की जा रही है।
अगली खबर
]UPPSC LT Grade Admit Card 2025: यूपी एलटी ग्रेड एडमिट कार्ड होम साइंस, कॉमर्स के लिए जारी; परीक्षा तिथि जानें
यूपी एलटी ग्रेड परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ दो फोटो, आईटी प्रूफ की मूल प्रति एवं फोटोकॉपी परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’