DU Assistant Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में सहायक पदों पर होगी भर्ती, 19 नवंबर लास्ट डेट
Saurabh Pandey | October 30, 2026 | 04:12 PM IST | 2 mins read
दिल्ली यूनिवर्सिटी में सहायक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 19 नवंबर तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
नई दिल्ली :
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने 215 असिस्टेंट (नॉन-टीचिंग) पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर 19 नवंबर 2026 तक, या 'एम्प्लॉयमेंट न्यूज' में विज्ञापन छपने के दो सप्ताह के भीतर अपने ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी अनिवार्य है। उम्मीदवार की कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या फिर हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
DU Assistant Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
अधूरी जानकारी वाले या आवश्यक शुल्क के बिना जमा किए गए आवेदनों को अस्वीकार कर दिया जाएगा। एक बार भुगतान किया गया शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं होगा।
|
वर्ग
|
शुल्क
|
|
सामान्य, अनारक्षित
|
1,000 रुपये
|
|
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL), ईडब्ल्यूएस (EWS), महिला
|
800 रुपये
|
|
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwBD)
|
600, रुपये
|
DU Assistant Recruitment 2026: कार्य अनुभव
उम्मीदवार के पास किसी विश्वविद्यालय, अनुसंधान संस्थान, केंद्र या राज्य सरकार के विभाग, पीएसयू (PSU) या स्वायत्त निकाय में जूनियर असिस्टेंट या इसके समकक्ष पद पर काम करने का कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। यदि अनुभव किसी निजी कंपनी या कॉरपोरेट बैंक का है, तो उस संस्थान का न्यूनतम वार्षिक टर्नओवर कम से कम 200 करोड़ रुपये या उससे अधिक होना अनिवार्य है और वेतन पैकेज भी इसके समकक्ष होना चाहिए।
DU Assistant Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या
|
पोस्ट कोड
|
पद
|
7वें वेतन आयोग अनुसार पे लेवल
|
अनारक्षित (UR)
|
अनुसूचित जाति (SC)
|
अनुसूचित जनजाति (ST)
|
कुल पद
|
|
ND0401
|
असिस्टेंट (Assistant)
|
पे लेवल- 4
|
164
|
33
|
18
|
215
|
DU Assistant Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा-
- पहला चरण - प्रारंभिक परीक्षा - सबसे पहले बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) पर आधारित एक प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।
- दूसरा चरण - मुख्य परीक्षा और स्किल टेस्ट - पहले चरण में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इसके बाद अंतिम चयन के लिए स्किल टेस्ट (जैसे टाइपिंग टेस्ट) आयोजित किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार