Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली के लगभग 100 स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले, तलाशी अभियान जारी
Press Trust of India | August 22, 2025 | 08:17 AM IST | 1 min read
अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरे ईमेल की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकलकर्मी और बम निरोधक दस्ते तुरंत परिसर में पहुंच गए और तलाश अभियान शुरू किया।
नई दिल्ली: दिल्ली के स्कूलों को एक बार फिर बम की धमकी भरे ईमेल मिले हैं, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में हड़कंप मच गया है। दिल्ली के कम से कम 100 स्कूलों को 21 अगस्त को सुबह बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, जिसके बाद पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने तलाश अभियान शुरू किया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि धमकी वाले ईमेल ‘टेरराइजर्स 111’ नाम की ईमेल आईडी से भेजे गए थे। यह वही समूह है जिसने 18 अगस्त और 20 अगस्त को भी शहर के स्कूलों को इसी तरह की धमकी वाले ईमेल भेजे थे।
इन स्कूल में आकाश पब्लिक स्कूल, प्रसाद नगर स्थित आंध्र स्कूल, क्रीसेंट पब्लिक स्कूल, ब्लू बेल्स इंटरनेशनल स्कूल, बीजीएस इंटरनेशनल स्कूल, राव मान सिंह स्कूल, कॉन्वेंट स्कूल, मैक्स फोर्ट स्कूल और इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि धमकी भरे ईमेल की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकलकर्मी और बम निरोधक दस्ते तुरंत परिसर में पहुंच गए और तलाश अभियान शुरू किया। पिछले चार दिनों में स्कूलों को बम से उड़ाने की यह तीसरी धमकी है।
सोमवार को दिल्ली के 32 स्कूलों को ऐसी ही धमकियां मिली थीं, जो बाद में झूठी निकलीं। वहीं, बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के करीब 50 स्कूलों को ई-मेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसे बाद में ‘फर्जी’ करार दिया गया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम