Saurabh Pandey | August 21, 2025 | 04:07 PM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड कक्षा 9वीं, 11वीं के संस्थागत पंजीकरण के लिए चालान के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर है। डेटा सत्यापन 11 से 13 सितंबर के बीच किया जाएगा, इसके बाद 14 से 20 सितंबर तक यदि आवश्यक हो तो सुधार किए जा सकेंगे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए पंजीकरण, शुल्क भुगतान, डेटा सत्यापन और फाइनल सबमिशन की समय सीमा बढ़ा दी है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2025 है। पंजीकरण करने वाले विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर कंपलीट शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
बोर्ड ने स्कूलों से छात्रों की शैक्षणिक और शुल्क संबंधी जानकारी 6 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड करने को कहा है। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के अपलोड किए गए डेटा का सत्यापन 7 से 11 सितंबर के बीच किया जाना है, जबकि यदि आवश्यक हो तो सुधार 12 से 20 सितंबर के बीच किए जा सकते हैं।
10वीं, 12वीं का पंजीकरण शेड्यूल | प्रारंभ तिथि | अंतिम तिथि |
|---|---|---|
संस्था के प्रधान द्वारा समस्त योग्य छात्र/छात्राओं से प्राप्त परीक्षा शुल्क को एकमुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की तिथि | — | 1 सितम्बर, 2025 |
कोषागार में जमा किए गए परीक्षा शुल्क की सूचना तथा छात्र/छात्राओं के शैक्षिक विवरण परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड करने की तिथि | — | 6 सितम्बर, 2025 |
बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड विवरणों की चेकलिस्ट प्राप्त कर विवरणों की जांच करना (नाम, माता/पिता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, विषय, फोटो आदि) | 7 सितम्बर, 2025 | 11 सितम्बर, 2025 |
यदि विवरणों में कोई त्रुटि हो तो उनका ऑनलाइन संशोधन/अपडेट करना (नवीन छात्रों का विवरण स्वीकार नहीं किया जाएगा) | 12 सितम्बर, 2025 | 20 सितम्बर, 2025 |
पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली एवं कोषपत्र की प्रति जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करने की तिथि | — | 30 सितम्बर, 2025 |
यूपी बोर्ड कक्षा 9वीं, 11वीं के संस्थागत पंजीकरण के लिए चालान के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर है। डेटा सत्यापन 11 से 13 सितंबर के बीच किया जाएगा, इसके बाद 14 से 20 सितंबर तक यदि आवश्यक हो तो सुधार किए जा सकेंगे। प्रिंसिपल द्वारा हस्ताक्षरित फोटो और नॉमिनल रोल की हार्डकॉपी जमा करना भी 30 सितंबर तक पूरा किया जाना चाहिए। बोर्ड ने निर्देश दिया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद कोई सुधार या अनुमोदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों का अग्रिम पंजीकरण शुल्क 40 रुपये है। संस्थान के प्रिंसिपल या हेड मास्टर को यह फीस चालान के माध्यम से कोषगार में एकमुश्त जमा करना है। साथ में जमा किए गए पंजीकरण शुल्क की सूचना और विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरणों को परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड करने करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2025 है।
ये नतीजे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और results.upmsp.edu.in पर जारी किए गए हैं। यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा में वे छात्र शामिल हुए थे जो नियमित परीक्षा में एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाए थे। बोर्ड ने नतीजों के साथ-साथ आंकड़े भी साझा किए हैं।
Santosh Kumar