Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के 3 स्कूलों को बम की धमकी मिलने के बाद केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर बोला हमला
Santosh Kumar | August 18, 2025 | 02:05 PM IST | 1 min read
केजरीवाल ने कहा, "भाजपा न तो दिल्ली संभाल पा रही है और न ही दिल्ली की कानून-व्यवस्था। भाजपा की 4 इंजन वाली सरकारें दिल्ली में पूरी तरह विफल रही हैं।"
नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज (18 अगस्त) भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी ‘‘4 इंजन वाली’’ सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रही है। केजरीवाल का यह बयान राष्ट्रीय राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद आया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार को द्वारका के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल और श्रीराम वर्ल्ड स्कूल को धमकियां मिली हैं।
केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ द्वारका के दिल्ली पब्लिक स्कूल समेत कई स्कूलों को आज फिर बम की धमकियां मिली हैं। दिल्ली के स्कूलों को बार-बार धमकियां मिलती हैं लेकिन आज तक न कोई पकड़ा गया है, न कोई कार्रवाई हुई है।’’
उन्होंने कहा, "भाजपा न तो दिल्ली संभाल पा रही है और न ही दिल्ली की कानून-व्यवस्था। भाजपा की चार इंजन वाली सरकारें दिल्ली में पूरी तरह विफल रही हैं।" केजरीवाल के अलावा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा पर निशाना साधा है।
उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘फिर से दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं। दिल्ली पुलिस आखिर कर क्या रही है? बच्चे, अभिभावक खौफ में हैं लेकिन भाजपा की चार इंजन की सरकार उनको सुरक्षा देने में नाकाम है।’’
बता दें कि ‘आप’ नेता ‘चार इंजन’ शब्द का इस्तेमाल इस संदर्भ में करते हैं कि केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार, नगर निगम (एमसीडी), और उपराज्यपाल का कार्यालय, चारों पर भाजपा का नियंत्रण है।
अगली खबर
]CGBSE Supplementary Result 2025 (Out) Live: सीजी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, स्कोर कार्ड लिंक जानें
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं। जुलाई 2025 में आयोजित पूरक परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र अपने रोल नंबर और कैप्चा कोड का उपयोग करके अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार