Delhi Police Constable Recruitment: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 20 प्रतिशत पद पूर्व अग्निवीरों के लिए रिजर्व
Press Trust of India | March 30, 2026 | 07:26 AM IST | 1 min read
दिल्ली पुलिस (नियुक्ति और भर्ती) नियम, 1980 में किए गए संशोधनों के तहत यह कदम उठाया गया है, जिसे 27 मार्च को अधिसूचित किया गया।
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस अपने कांस्टेबल के 20 प्रतिशत पदों को पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित रखेगी और उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट देगी। इसके अलावा उन्हें अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी। गृह मंत्रालय ने अधिसूचना में यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस (नियुक्ति और भर्ती) नियम, 1980 में किए गए संशोधनों के तहत यह कदम उठाया गया है, जिसे 27 मार्च को अधिसूचित किया गया।
यह संशोधन केंद्र की उस व्यापक योजना के अनुरूप बल की भर्ती नीति को औपचारिक रूप देता है जिसके तहत अग्निवीरों को सशस्त्र बलों में चार साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद सुरक्षा बलों में शामिल किया जाएगा।
दिल्ली पुलिस लिखित परीक्षा और शारीरिक माप सहित भर्ती परीक्षणों के संचालन के लिए विस्तृत प्रक्रियाएं पुलिस आयुक्त द्वारा अलग से जारी की जाएंगी।
अधिसूचना के अनुसार, पूर्व अग्निवीरों को कांस्टेबल (कार्यकारी) पद पर भर्ती के लिए निर्धारित अधिकतम उम्र सीमा में तीन वर्ष की छूट मिलेगी और यह वर्तमान में 18-25 वर्ष है।
इसके अतिरिक्त, अग्निवीर योजना के पहले बैच के अभ्यर्थियों को पांच वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी, जिससे उनके लिए अधिकतम उम्र सीमा बढ़कर 30 वर्ष हो जाएगी।
अगली खबर
]RPSC SI City Intimation Slip 2026: आरपीएससी सब-इंस्पेक्टर एग्जाम सिटी स्लिप जारी, एसएसओ पोर्टल से करें डाउनलोड
उम्मीदवार अब अपनी परीक्षा के शहर, जिले और शिफ्ट से संबंधित जानकारी एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग यह परीक्षा 5 और 6 अप्रैल को आयोजित करेगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच