Delhi School News: महिला टीचरों को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में एमसीडी स्कूल के प्रिंसिपल का ट्रांसफर
Press Trust of India | November 21, 2025 | 07:31 AM IST | 1 min read
आदेश के अनुसार, जांच लंबित रहने तक प्रधानाचार्य को तत्काल प्रभाव से सुल्तानपुरी स्थित एमसीडी स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया।
नई दिल्ली: दिल्ली के किशनगढ़ स्थित नगर निगम (एमसीडी) के एक स्कूल के 'व्हाट्सएप ग्रुप' में महिला शिक्षकों को अश्लील और आपत्तिजनक संदेश भेजने के आरोपी प्रधानाचार्य का स्थानांतरण कर दिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
आदेश के अनुसार, जांच लंबित रहने तक प्रधानाचार्य को तत्काल प्रभाव से सुल्तानपुरी स्थित एमसीडी स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया। यह घटनाक्रम शिक्षा समिति के अध्यक्ष द्वारा नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखने के बाद सामने आया है।
पत्र में शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने आरोपी प्रधानाचार्य और उन अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया था, जिन्होंने कथित तौर पर पहले की शिकायतों को नजरअंदाज किया था।
Also read Delhi School Bomb Threat: राजधानी दिल्ली के 3 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी
अपने पत्र में योगेश वर्मा ने कहा कि एक शिक्षिका ने कथित संदेशों के स्क्रीनशॉट के साथ लिखित शिकायत प्रस्तुत की थी लेकिन मामले की गंभीरता के बावजूद उप निदेशक (शिक्षा) द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
उन्होंने कहा कि एक शैक्षणिक संस्थान के प्रमुख का ऐसा व्यवहार महिला कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान के साथ समझौता है। अध्यक्ष ने उन अधिकारियों के खिलाफ भी जांच की मांग की जिन्होंने "जानबूझकर शिकायत को नजरअंदाज किया।"
अगली खबर
]HPSOS Answer Key 2025: एचपीएसओएस कक्षा 8, 10 और 12 परीक्षा की आंसर की जारी, 25 नवंबर दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
छात्र आधिकारिक वेबसाइट hpsos.ac.in से एचपीएसओएस आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने सभी सब्जेक्ट के लिए आंसर की एक साथ जारी की हैं ताकि स्टूडेंट अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकें।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल