NEET Retest 2026: दिल्ली सरकार नीट के 97 परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों के लिए ‘कूलिंग जोन’ बनाएगी
Santosh Kumar | June 18, 2026 | 02:20 PM IST | 1 min read
कूलिंग जोन में बैठने की सुविधा, स्वच्छ पेयजल, शिकंजी, ओआरएस, चाय तथा प्राथमिक चिकित्सा जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: दिल्ली सरकार आगामी रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के 97 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली मेडिकल कॉलेज प्रवेश परीक्षा नीट के दौरान अभ्यर्थियों के अभिभावकों के लिए केंद्रों के बाहर 'कूलिंग ज़ोन' बनाएगी। विद्यार्थियों के साथ आए उनके अभिभावक परीक्षा के दौरान गर्मी में खुले आसमान के नीचे इंतजार करने के बजाए इन कूलिंग जोन में बैठ सकते हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) परीक्षा के लिए कुल 97 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 69 सरकारी विद्यालय में तथा 28 केंद्रीय विद्यालयों में हैं।
NEET Retest 2026: अभ्यर्थियों के अभिभावकों के लिए सुविधा
सीएम ने कहा कि इन परीक्षा केंद्रों के आसपास जिला प्रशासन द्वारा विशेष कूलिंग जोन स्थापित किए जा रहे हैं, जहां विद्यार्थियों के अभिभावकों और परिजनों के बैठने, विश्राम करने तथा गर्मी से राहत पाने की समुचित व्यवस्था रहेगी।
गुप्ता के मुताबिक, इन कूलिंग जोन में बैठने की सुविधा, स्वच्छ पेयजल, शिकंजी, ओआरएस, चाय तथा प्राथमिक चिकित्सा जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी ताकि अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
NEET UG Retest 2026: नीट पुनर्परीक्षा 21 जून को
सीएम ने कहा कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी तो केंद्र के भीतर होते हैं, लेकिन बाहर कई घंटे तक प्रतीक्षा कर रहे माता-पिता को धूप व गर्मी में खड़ा होना पड़ता है और अक्सर देखा जाता है कि वे कभी किसी पेड़ की छांव तलाशते हैं।
सीएम ने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए उनकी सरकार ने परीक्षा केंद्रों के बाहर कूलिंग जोन बनाने का फैसला किया है। 3 मई को हुई परीक्षा गड़बड़ी के आरोपों के बीच रद्द कर दिया गया था। अब यह परीक्षा 21 जून को दोबारा होगी।
अगली खबर
]Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी का शिक्षा प्रणाली पर हमला, बोले- मौजूदा व्यवस्था बच्चों के सपनों को कुचल रही है
उन्होंने कहा, ''हिंदुस्तान की शिक्षा प्रणाली अपने बच्चों को 'प्रेशराइज' (दबाव में) करता है। यह उन्हें 'स्ट्रेस' (तनाव) देता है। यह बच्चों को दबाता और कुचलता है, जो देश के भविष्य के लिए बिल्कुल सही नहीं है।''
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार