Sanskrit Language Classes: दिल्ली सरकार 23 अप्रैल से शुरू करेगी संस्कृत भाषा की निःशुल्क कक्षाएं, पंजीकरण करें
Abhay Pratap Singh | April 16, 2025 | 10:51 PM IST | 2 mins read
दिल्ली में संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1,008 शिविरों में कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
नई दिल्ली: दिल्ली में संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार यहां के विद्यालयों, कॉलेजों और मंदिरों सहित 1,000 से अधिक स्थानों पर संस्कृत की 10 दिवसीय निःशुल्क कक्षाएं आयोजित करेगी। संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने बुधवार (16 अप्रैल) को यह घोषणा की है। योजना के अनुसार, संस्कृत भाषा की कक्षाएं 23 अप्रैल से शुरू होंगी।
दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में शिविर आयोजित करने के लिए एनजीओ ‘संस्कृत भारती’ के साथ साझेदारी की है। प्रत्येक शिविर में 10 दिनों तक प्रतिदिन दो घंटे के सत्र होंगे, जिसमें भाषा की बुनियादी बातों पर ध्यान दिया जाएगा।
संस्कृति मंत्री ने एक समारोह में कहा, ‘‘दिल्ली में संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1,008 शिविरों में कक्षाएं आयोजित की जाएंगी और यह बड़े पैमाने पर पहला ऐसा कार्यक्रम होगा।’’ कपिल मिश्रा राष्ट्रीय राजधानी के उन सात विधायकों में से एक हैं जिन्होंने आठवीं दिल्ली विधानसभा में संस्कृत में शपथ ली थी।
कार्यक्रम में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ‘‘हम अक्सर लोगों को ‘अंग्रेजी सीखने’ के लिए प्रोत्साहित करने वाले होर्डिंग्स देखते हैं। पहली बार, दिल्ली में लोग ‘संस्कृत सीखें’ अभियान देखेंगे। इस भाषा ने मेरे जीवन पर बहुत प्रभाव डाला है।’’
दिल्ली विश्वविद्यालय में चार मई को आयोजित होने वाले एक समारोह के साथ इस अभियान का समापन होगा। इस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हो सकते हैं। ‘संस्कृत भारती’ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री जय प्रकाश ने संस्कृत भाषा को ‘‘भारतीय संस्कृति और परंपराओं की आत्मा’’ करार देते हुए कहा, ‘‘संस्कृत वेदों और विज्ञान का हिस्सा है। अब समय आ गया है कि यह एक बार फिर लोगों की भाषा बने।’’
जय प्रकाश ने कहा कि जो भी व्यक्ति इन कक्षाओं में शामिल होना चाहता है वह इसके लिए पंजीकरण कराने हेतु 9220915556 पर फोन कर सकता है। उन्होंने बताया कि आसानी से पंजीकरण करने के लिए क्यूआर कोड भी लॉन्च किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी