Delhi School News: द्वारका के प्राइवेट स्कूल पर फीस विवाद के चलते 31 छात्रों को प्रवेश करने से रोकने का आरोप
Santosh Kumar | May 14, 2025 | 07:26 AM IST | 2 mins read
अभिभावकों के समूह ने बयान में दावा किया कि प्रशासन की निष्क्रियता के कारण निजी स्कूल लगातार ऐसी मनमानी कर रहा है।
नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका स्थित एक निजी स्कूल पर 31 छात्रों को फीस विवाद के कारण स्कूल में प्रवेश न करने देने का आरोप लगा है। अभिभावकों ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने समय पर फीस का भुगतान किया है, इसके बावजूद स्कूल ने उनके बच्चों को कक्षाओं में बैठने से रोक दिया।
अभिभावकों के समूह ने एक बयान में दावा किया कि अप्रैल 2025 की फीस के लिए चेक स्कूल को जमा किए गए थे, लेकिन स्कूल ने उन्हें बैंक में नहीं लगाया और इस कारण उन्होंने मई माह की फीस नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा की।
Delhi School News: अधिकारियों को लिखित शिकायत दी गई
अभिभावकों ने सवाल उठाया कि जब चेक स्कूल के पास पड़े हैं, तो फिर फीस न भरने का हवाला देकर बच्चों को क्यों रोका गया? बयान में कहा गया, ‘‘ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। अभिभावक वर्षों से ऐसे दबाव का सामना कर रहे हैं।’’
छात्रों के अभिभावकों ने बताया कि शिक्षा निदेशालय और स्थानीय अधिकारियों को लिखित शिकायत दी गई है। अभिभावकों का कहना है कि प्रशासन की निष्क्रियता के कारण स्कूल लगातार इस तरह की मनमानी कर रहा है।
Delhi School Fees Row: स्कूल फीस अधिनियम को मंजूरी
हाल ही में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली मंत्रिमंडल ने सभी निजी स्कूलों की फीस वृद्धि को विनियमित करने के लिए स्कूल फीस अधिनियम को मंजूरी दी गई। दिल्ली में बढ़ती फीस वृद्धि को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
इस फैसले की घोषणा करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "स्कूल प्रशासन की गतिविधियों के कारण बच्चों और उनके अभिभावकों में चिंता थी। हमने इसका गहन अध्ययन किया और उस संबंध में कदम उठाए।"
बता दें कि पिछले महीने राष्ट्रीय राजधानी की सरकार ने दिल्ली के 600 निजी स्कूलों का निरीक्षण किया और मनमानी फीस वृद्धि की कई शिकायतों के बाद 10 से अधिक स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
इनपुट-पीटीआई
अगली खबर
]Ramayana Workshop: बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए यूपी के हर जिले में आयोजित होगी रामायण कार्यशाला
अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के निदेशक संतोष कुमार शर्मा ने सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को लिखे पत्र में रामायण कार्यशाला आयोजित करने की जानकारी दी।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल