DDA Scorecard 2026: डीडीए ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के स्कोरकार्ड किए जारी, 26 तक कर सकेंगे डाउनलोड
Saurabh Pandey | June 8, 2026 | 10:10 PM IST | 2 mins read
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने सीधी भर्ती 2025 के विभिन्न पदों के लिए नॉर्मलाइज्ड स्कोरकार्ड जारी कर दिया है, जिसे अभ्यर्थी 26 जून तक यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने सीधी भर्ती 2025 के तहत आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। डीडीए ने परीक्षा में पास और फेल हुए सभी उम्मीदवारों के व्यक्तिगत अंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर लाइव कर दिए हैं। परीक्षा में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थी अब पोर्टल पर लॉगिन करके अपने नंबर देख सकते हैं।
अभ्यर्थी अपने मार्क्स 26 जून 2026 (रात 11:55 बजे) तक ही चेक कर पाएंगे। इसके बाद वेबसाइट से लिंक हटा दिया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने नंबर देखने के लिए अपने पर्सनल यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
DDA Scorecard 2026: स्कोरकार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले दिल्ली विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "Jobs" या "Direct Recruitment 2025 Marks" से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, जहां अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब लॉगिन करते ही आपका स्कोरकार्ड/मार्क्स स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे।
- इसके बाद अपने नंबरों की जांच करें और इसका एक प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रख लें।
DDA Scorecard 2026: स्कोरकार्ड में दर्ज होंगी ये महत्वपूर्ण जानकारियां
- उम्मीदवार का पूरा नाम, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन/एप्लीकेशन नंबर
- उम्मीदवार की श्रेणी और आवेदन किए गए पद का नाम
- परीक्षा का नाम और परीक्षा की तिथि
- परीक्षा में प्राप्त वास्तविक अंक और डीडीए द्वारा निकाला गया नॉर्मलाइज्ड स्कोर
- पात्रता स्थिति (कि आप अगले चरण के लिए क्वालिफाइड हैं या नहीं)
- लागू कट-ऑफ अंक और डीडीए द्वारा जारी जरूरी निर्देश
क्या होगी आगे की चयन प्रक्रिया?
डीडीए स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को अपने क्वालिफाइंग स्टेटस को ध्यान से देखना चाहिए। जो अभ्यर्थी निर्धारित कट-ऑफ अंकों को पार कर चुके हैं और जिन्हें शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें चयन प्रक्रिया के अगले चरणों जैसे-दस्तावेज सत्यापन या पद के अनुसार तय अन्य प्रक्रियाओं के लिए बुलाया जाएगा।
DDA Exams: परीक्षाएं कब-कब हुई थीं?
डीडीए द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विभिन्न ग्रुप A, B और C पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) का आयोजन पिछले साल 16 दिसंबर 2025 से 3 जनवरी 2026 के बीच देश भर के अलग-अलग केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा का आयोजन कई शिफ्टों में हुआ था, इसलिए अंकों की गणना में निष्पक्षता और समानता बनाए रखने के लिए डीडीए ने नॉर्मलाइजेशन पद्धति का उपयोग किया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल