सीबीएसई पुनर्मूल्यांकन पोर्टल के पेमेंट सिस्टम पर साइबर हमला; 50 छात्रों ने हासिल किया एक्सेस: रिपोर्ट्स
Press Trust of India | May 30, 2026 | 07:20 AM IST | 1 min read
सीबीएसई द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पोस्ट-रिजल्ट गतिविधियों से जुड़ा आधिकारिक पोर्टल 1 जून 2026 से लाइव कर दिया जाएगा।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के पुनर्मूल्यांकन पोर्टल की भुगतान प्रणाली पर "साइबर हमला" हुआ और लगभग 50 छात्रों ने अनधिकृत रूप से पोर्टल तक पहुंच हासिल कर ली। सरकारी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक सूत्र ने बताया, "पोर्टल पर कुछ लोगों ने अनधिकृत पहुंच हासिल कर ली। पेमेंट गेटवे एचडीएफसी से संबंधित था... लगभग 50 बच्चों ने पहुंच हासिल कर ली।"
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
सूत्रों के अनुसार, इस समस्या के कारण पोर्टल पर शुल्क की राशि असामान्य दिखाई देने लगी और कई मामलों में देय राशि लगभग एक रुपये से लेकर लगभग 67,000-68,000 रुपये तक घटती-बढ़ती रही।
सूत्र ने बताया, "मुझे लगता है कि मजाक में या दुर्भावनापूर्ण इरादे से यह किया गया, शुल्क की राशि कभी एक रुपये तो कभी 67-68,000 रुपये दिखाई गई। इस तरह लगभग 50 बच्चे ऐसे थे जिनके मामलों में राशि बदल गई थी।"
यह गड़बड़ी पोर्टल के लाइव होने के समय ही सामने आई। सूत्र ने बताया, "मुझे लगता है कि पोर्टल कुछ समय से काम नहीं कर रहा था। 50 बच्चों के पेमेंट से संबंधित कुछ समस्याएं थीं और उन्होंने सिस्टम में हेराफेरी की।"
इससे पहले, सीबीएसई द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पोस्ट-रिजल्ट गतिविधियों से जुड़ा आधिकारिक पोर्टल 1 जून 2026 से लाइव कर दिया जाएगा। छात्र 1 जून से इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकेंगे।
अगली खबर
]Bihar OFSS 11th Admission 2026: बिहार में ओएफएसएस के जरिए कक्षा 11वीं में प्रवेश की अंतिम तिथि 1 जून तक बढ़ी
अब छात्र 1 जून तक अपने आवेदन और दाखिले से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं। यह विस्तार उन छात्रों की सुविधा के लिए दिया गया है, जो पहले तय की गई समय सीमा तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार