CUET UG Final Answer Key 2026: सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर-की पीडीएफ cuet.nta.nic.in पर जारी, रिजल्ट जल्द

Santosh Kumar | June 21, 2026 | 08:47 PM IST | 1 min read

एनटीए सीयूईटी यूजी 2026 रिजल्ट घोषित होने के बाद, अलग-अलग यूनिवर्सिटीज अपनी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेंगी।

CUET UG Subject-wise Question Bank 2027

Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.

Download EBook
सीयूईटी फाइनल आंसर की प्रोविजनल आंसर की पर मिली आपत्तियों पर विचार करने के बाद जारी की गई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) 2026 के लिए फाइनल आंसर की जारी कर दी है। यह परीक्षा मई और जून में कई चरणों में आयोजित की गई। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर लॉग इन करके फाइनल आंसर की की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। यह फाइनल आंसर की प्रोविजनल आंसर की पर मिली आपत्तियों पर विचार करने के बाद जारी की गई है।

सीयूईटी यूजी 2026 मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा और यदि कोई उत्तर नहीं दिया गया तो कोई अंक नहीं दिया जाएगा। नेगेटिव मार्किंग लागू है।

देश भर की सेंट्रल, स्टेट और प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में एडमिशन सीयूईटी यूजी स्कोर के आधार पर होंगे। एनटीए सीयूईटी यूजी 2026 रिजल्ट घोषित होने के बाद, अलग-अलग यूनिवर्सिटीज अपनी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेंगी।

CUET UG Final Answer Key 2026: सीयूईटी यूजी आंसर की कैसे देखें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीयूईटी यूजी 2026 फाइनल आंसर की की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • सीयूईटी यूजी 2026 फाइनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  • सीयूईटी यूजी 2026 आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करें।

Also read CUET UG Result 2026: सीयूईटी यूजी रिजल्ट cuet.nta.nic.in पर जल्द आने की उम्मीद, जानें कब शुरू होगी काउंसलिंग?

CUET UG Result 2026: सीयूईटी यूजी रिजल्ट कब आएगा?

सीयूईटी यूजी 2026 रिजल्ट जल्द ही घोषित होने वाले हैं। जानकारों के मुताबिक, नतीजे जुलाई के पहले सप्ताह तक घोषित किए जा सकते हैं। स्कोर नॉर्मलाइजेशन और फाइनल आंसर की के आधार पर दिए जाएंगे।

एनटीए ने सीयूईटी यूजी परीक्षा 11 से 31 मई तक सीबीटी मोड में और पुनर्परीक्षा 31 मई, 6 और 7 जून को आयोजित की। परीक्षा समाप्त होने के बाद 9 जून को सीयूईटी यूजी प्रोविजनल आंसर की 2026 जारी की गई।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]