CUET UG 2024 City Slip: सीयूईटी यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 5 मई तक होगी जारी, यूजीसी अध्यक्ष ने दी जानकारी
Abhay Pratap Singh | April 28, 2024 | 03:01 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2024 मई माह के दूसरे सप्ताह से उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2024 (सीयूईटी यूजी 2024) के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप 5 मई तक जारी की जाएगी। वहीं, सीयूईटी यूजी 2024 एडमिट कार्ड मई माह के दूसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।
सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट cuetug.ntaonline.in पर जाकर सीयूईटी यूजी शहर सूचना पर्ची और सीयूईटी यूजी 2024 प्रवेश पत्र तक डाउनलोड कर सकेंगे। सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा 15 से 24 मई तक आयोजित की जाएगी।
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी 2024 के लिए कुल 13.48 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है। CUET UG 2024 Exam भारत के बाहर 26 परीक्षा शहरों सहित 380 शहरों में आयोजित की जाएगी। इस वर्ष कुल 261 विश्वविद्यालय स्नातक कार्यक्रमों में CUET UG 2024 स्कोर के माध्यम से छात्रों को प्रवेश देंगे।
Also read CUET UG 2024: एनटीए ने जारी की सीयूईटी यूजी परीक्षा की डेटशीट, एग्जाम डेट्स में बदलाव, देखें शेड्यूल
यूजीसी के अध्यक्ष ममीडाला जगदेश कुमार ने सोशल साइट ‘एक्स’(पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि, “राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा 5 मई या उससे पहले सीयूईटी-यूजी के लिए परीक्षा शहर की जानकारी घोषित करने की संभावना है। एडमिट कार्ड मई 2024 के दूसरे सप्ताह में एनटीए की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।”
सीयूईटी यूजी एग्जाम 33 भाषाओं, 29 डोमेन-विशिष्ट और एक सामान्य परीक्षा सहित 63 विषयों के लिए आयोजित होगी। CUET UG 2024 परीक्षा की अवधि 45 मिनट है। इसके अलावा विशिष्ट विषयों जैसे अकाउंटेंसी, इकोनॉमी, फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस/ सूचना विज्ञान अभ्यास, रसायन विज्ञान, गणित या अनुप्रयुक्त गणित और जनरल टेस्ट 60 मिनट के लिए आयोजित होगी।
CUET UG 2024 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?
सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन निर्देशों का पालन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuetug.ntaonline.in पर जाएं।
- होमपेज पर, CUET UG 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद कैंडिडेट अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- CUET UG 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र