CUET UG City Intimation Slip 2024: सीयूईटी यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी; परीक्षा 15 मई से होगी शुरू
Santosh Kumar | May 6, 2024 | 09:02 PM IST | 1 min read
सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा भारत के बाहर 26 परीक्षा शहरों सहित 380 शहरों में आयोजित की जाएगी। इस साल कुल 261 विश्वविद्यालय स्नातक कार्यक्रमों में CUET UG 2024 स्कोर के माध्यम से छात्रों को प्रवेश देंगे।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBookनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) 2024 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दिया है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाकर सीयूईटी यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी परीक्षा एनटीए द्वारा 15 से 24 मई 2024 के बीच आयोजित की जाने वाली है।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | English Vocabulary
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 15, 16, 17 और 18 मई को होने वाली परीक्षाओं के लिए CUET UG सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जारी की है।
CUET UG City Intimation Slip डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए वेबसाइट पर अपने पंजीकृत लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। इस वर्ष, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी 2024 के लिए कुल 13.48 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।
सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा भारत के बाहर 26 परीक्षा शहरों सहित 380 शहरों में आयोजित की जाएगी। इस साल कुल 261 विश्वविद्यालय स्नातक कार्यक्रमों में CUET UG 2024 स्कोर के माध्यम से छात्रों को प्रवेश देंगे। सीयूईटी यूजी एग्जाम 33 भाषाओं, 29 डोमेन-विशिष्ट और एक सामान्य परीक्षा सहित 63 विषयों के लिए आयोजित होगी।
CUET UG 2024 परीक्षा की अवधि 45 मिनट है। इसके अलावा विशिष्ट विषयों जैसे अकाउंटेंसी, इकोनॉमी, फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस/ सूचना विज्ञान अभ्यास, रसायन विज्ञान, गणित या अनुप्रयुक्त गणित और जनरल टेस्ट 60 मिनट के लिए आयोजित होगी।
Also read CUET UG 2024: एनटीए ने सीयूईटी यूजी में फैशन स्टडीज और टूरिज्म दो नए विषयों को किया शामिल
CUET UG City Slip 2024: ऐसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके CUET UG City Intimation Slip 2024 आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाएं।
- होमपेज पर, CUET UG City Intimation Slip Link पर क्लिक करें।
- अब कैंडिडेट अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- CUET UG City Slip 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसे शामिल डिटेल को देखें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
अगली खबर
]NEET UG 2024 Exam Live: नीट यूजी 2024 एनालिसिस जारी, आंसर की जारी कोड Q, R, S, T, प्रश्न पत्र डाउनलोड, कटऑफ
इस दौरान परीक्षार्थियों ने टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया। उम्मीदवारों को इस वेबसाइट पर परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विवरण और विश्लेषण देखने को मिलेंगे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच