CUET UG 2026 Scribe Window Open: सीयूईटी यूजी स्क्राइब पंजीकरण विंडो खुली, दिव्यांग कैंडिडेट जमा करें विवरण
Abhay Pratap Singh | May 1, 2026 | 07:50 AM IST | 1 min read
सीयूईटी यूजी 2026 स्क्राइब रजिस्ट्रेशन विंडो लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBookनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 के लिए स्क्राइब पंजीकरण विंडो खोल दी है। दिव्यांग (PwD/ PwBD) कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से अंतिम तिथि 5 मई, 2026 तक अपना स्क्राइब विवरण ऑनलाइन भर सकते हैं।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | CA-Aug | Preparation Strategy
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी 2026 स्क्राइब रजिस्ट्रेशन विंडो लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। यह ऑनलाइन सुविधा सीयूईटी यूजी 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 30 अप्रैल से उपलब्ध कर दी गई है।
एनटीए ने स्पष्ट किया कि सीयूईटी यूजी 2026 में स्क्राइब सुविधा केवल उन्हीं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए है, जिन्होंने पंजीकरण के दौरान अपना लेखक लाने का विकल्प चुना था। ऐसे उम्मीदवारों को सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद निर्धारित समय में स्क्राइब विवरण जमा करने की सुविधा भी दी गई थी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “पीडब्ल्यूडी/ पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों (जो अपना खुद का स्क्राइब चुन रहे हैं) के लिए, स्क्राइब का विवरण भरने के लिए 30 अप्रैल से 5 मई, 2026 (रात 11:50 बजे तक) तक ऑनलाइन विंडो खुली रहेगी।”
एनटीए 11 से 31 मई 2026 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा एजेंसी ने सीयूईटी यूजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी है। सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3-4 दिन पहले उपलब्ध करा दिया जाएगा।
CUET UG 2026 Scribe Details Submission Process: स्क्राइब विवरण कैसे जमा करें
- आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘Register Scribe Details’ पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- स्क्राइब विकल्प चुनें, विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल