CUET UG 2024 Answer Key: सीयूईटी यूजी प्रोविजनल आंसर-की अगले सप्ताह; जानें कब जारी होगा रिजल्ट?
Santosh Kumar | June 22, 2024 | 11:25 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी 2024 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBookनई दिल्ली: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी यूजी) 2024 की प्रोविजनल आंसर-की अगले हफ्ते नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी की जा सकती है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट्स के मुताबिक परीक्षा परिणाम पर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-UG के जरिए आंसर-की जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | Subject Combination
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus | Priority Topics
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी 2024 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि और पासवर्ड दर्ज करना होगा। तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रवेश परीक्षा का अंतिम परिणाम 30 जून, 2024 को घोषित किया जाएगा।
CUET UG 2024 Result Date: नतीजों में हो सकती है देरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनटीए पर नीट-यूजी और यूजीसी-नेट से जुड़े पेपर लीक के आरोप लग रहे हैं। इस विवाद के कारण सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) के नतीजों में देरी हो सकती है और सेंट्रल यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट एडमिशन कैलेंडर पर असर पड़ सकता है।
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी अगले सप्ताह जारी होने की पूरी संभावना है। इसके बाद, एजेंसी को अंतिम परिणाम जारी करने में "एक सप्ताह से 10 दिन" का समय लगेगा। इसका मतलब है कि सभी भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों के लिए प्रवेश कैलेंडर में देरी होगी।
CUET UG 2024 Answer Key: चुनौती देने का अवसर
छात्रों को प्रोविजनल आंसर की, प्रश्न पत्र और ओएमआर की स्कैन कॉपी को चुनौती देने का अवसर जाएगा। इन चुनौतियों को संबंधित विषय विशेषज्ञों को दिखाया जाएगा। अंतिम उत्तर कुंजी विषय विशेषज्ञों की प्रतिक्रिया और परिवर्तनों को शामिल करने के बाद तैयार की जाएगी।
सीयूईटी यूजी 2024 का आयोजन एनटीए द्वारा हाइब्रिड मोड (सीबीटी और पेन और पेपर) में 15, 16, 17, 18, 21, 22 और 24 मई 2024 को भारत के बाहर 26 शहरों सहित 379 शहरों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया।
कुछ विषयों की परीक्षा स्थगित होने के कारण इसे 29 मई 2024 को दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद के केंद्रों पर आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में करीब 1.52 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। वहीं, कुछ प्रभावित अभ्यर्थियों की परीक्षा कानपुर, इंदौर, गोवा और सीवान शहरों में भी आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार