CUET PG 2025: सीयूईटी पीजी एप्लीकेशन करेक्शन का आज आखिरी मौका; मार्च के पहले सप्ताह में मिलेगी सिटी स्लिप
Santosh Kumar | February 12, 2025 | 10:14 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी पीजी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 में परिवर्तन करने के लिए, आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आज यानी 12 फरवरी को सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो बंद कर देगी। सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा के लिए पंजीकृत जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में कोई त्रुटि है, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG के जरिए इसे ठीक कर सकते हैं। सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा 13 से 31 मार्च तक आयोजित की जाएगी।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
सीयूईटी पीजी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 में परिवर्तन करने के लिए, उम्मीदवारों को पहले आधिकारिक पोर्टल पर अपना आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। आवेदन विंडो 9 फरवरी को बंद कर दी गई थी।
उम्मीदवारों को अपने मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता, फोटो और हस्ताक्षर में बदलाव की अनुमति नहीं है। वे केवल अपने नाम या माता-पिता के नाम, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, पीडब्ल्यूडी स्थिति, विश्वविद्यालय चयन में कोई त्रुटि ठीक कर सकते हैं।
CUET PG 2025: सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड डेट
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, किसी भी परिस्थिति में समय सीमा के बाद विवरण में कोई सुधार नहीं किया जाएगा। इसके बाद, NTA CUET PG 2025 परीक्षा सिटी स्लिप जारी करेगा। सिटी स्लिप मार्च के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी।
एनटीए सीयूईटी पीजी 2025 एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। यह परीक्षा कुल 157 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा भारत के 312 शहरों और विदेश के 27 शहरों में आयोजित की जाएगी।
CUET Correction Window 2025: कैसे करें सुधार?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीयूईटी पीजी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 में वांछित सुधार कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG पर जाएं।
- सीयूईटी पीजी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
- उम्मीदवार सीयूईटी पीजी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 सुधार करें।
- डिटेल्स सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
यदि आपके कोई प्रश्न हैं तो आप एनटीए हेल्प डेस्क को 011-4075 9000 पर कॉल या helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं। परीक्षा से जुड़ी नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]Guru Ravidas Jayanti: दिल्ली में आज गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में बंद रहेंगे स्कूल, दिल्ली सरकार की घोषणा
सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि यह अवकाश सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में लागू होगा।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल