CUET PG Admit Card 2024: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड pgcuet.samarth.ac.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | March 8, 2024 | 07:19 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी पीजी परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट के लिए देश के बाहर 24 शहरों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 11 मार्च को होने वाली सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सीयूईटी पीजी एग्जाम 2024 में शामिल होने वाले कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर अपना जाकर हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। जारी नोटिस के मुताबिक, बचे हुए दिनों में होने वाली परीक्षा के लिए एनटीए बाद में एडमिट कार्ड जारी करेगा।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा 2024 (सीयूईटी पीजी 2024) का आयोजन 11 मार्च से 28 मार्च 2024 तक किया जाएगा। सीयूईटी पीजी 2024 एग्जाम देश भर के विभिन्न राज्यों के 324 शहरों और देश के बाहर 24 शहरों में आयोजित होगी। यह एग्जाम कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में कराया जाएगा।
सीयूईटी पीजी परीक्षा 2024 कुल 157 सब्जेक्ट के लिए कराई जाएगी। यह परीक्षा तीन पालियों में होगी, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 10:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:45 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित होगी। वहीं, तीसरे शिफ्ट की परीक्षा शाम 4:30 बजे से 6:15 बजे तक कराई जाएगी।
Also read CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 16 से 20 मार्च के लिए जारी, एडमिट कार्ड 7 मार्च
नोटिस में बताया गया कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या होने या किसी प्रकार की सहायता के लिए कैंडिडेट एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा मेल आईडी cuet-pg@nta.ac.in पर मेल के माध्यम से अपनी समस्या एनटीए को अवगत करा सकते हैं।
CUET PG 2024 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीयूईटी पीजी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- शीर्ष पर Sign In पर क्लिक करें।
- 'सीयूईटी पीजी 2024 एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
- नये पेज पर कैंडिडेट लॉगिन विवरण दर्ज कर सबमिट करें।
- अब 'सीयूईटी पीजी 2024 एडमिट कार्ड' स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
बता दें कि सीयूईटी यूजी परीक्षा 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार 26 मार्च तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा