CUET PG Result 2026 Date: सीयूईटी पीजी रिजल्ट कल शाम 5 बजे आएगा, जानें डाउनलोड लिंक और पिछले वर्षों का ट्रेंड
Abhay Pratap Singh | April 23, 2026 | 04:54 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी पीजी 2026 रिजल्ट 24 अप्रैल को घोषित होने के बाद, भाग लेने वाले विश्वविद्यालय एक मेरिट सूची तैयार करके जारी करेंगे।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से सीयूईटी पीजी (CUET PG) 2026 परीक्षा का परिणाम कल शाम 5:00 बजे के आसपास जारी किया जाएगा। एनटीए की घोषणा के बाद कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर सीयूईटी पीजी रिजल्ट 2026 जांच सकेंगे।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
सीयूईटी पीजी 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीयूईटी पीजी फाइनल आंसर की के बाद ही रिजल्ट उपलब्ध होगा। सीयूईटी पीजी 2026 परिणाम में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, रोल नंबर, सेक्शन-वाइज अंक, कुल प्राप्तांक और प्रतिशत स्कोर जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे।
परीक्षा एजेंसी एनटीए ने सीयूईटी पीजी 2026 प्रोविजनल आंसर की 11 अप्रैल को जारी की थी और आपत्ति विंडो 14 अप्रैल, 2026 को बंद हो गई थी। उम्मीदवारों द्वारा समय-सीमा के भीतर उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और फिर सीयूईटी यूजी एग्जाम 2026 का रिजल्ट घोषित होगा।
सीयूईटी पीजी परीक्षा 6 से और 30 मार्च, 2026 तक सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। 24 अप्रैल को परिणाम घोषित होने के बाद, भाग लेने वाले विश्वविद्यालय एक मेरिट सूची तैयार करके जारी करेंगे। इस सूची के आधार पर काउंसलिंग सत्र और छात्रों का प्रवेश होगा। नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Also read UGC NET December E-Certificate 2026: यूजीसी नेट दिसंबर ई-सर्टिफिकेट ugcnet.nta.nic.in पर जारी
CUET PG Counselling 2026: सीयूईटी पीजी काउंसलिंग 2026
सीयूईटी पीजी काउंसलिंग 2026 प्रत्येक भाग लेने वाले कॉलेज द्वारा अलग-अलग आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग के माध्यम से उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा कॉलेज और पाठ्यक्रम के लिए अलग से आवेदन करना होगा।
CUET PG 2026 Result: स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीयूईटी पीजी स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एनटीए सीयूईटी की वेबसाइट पर exams.nta.ac.in/CUET-PG पर जाएं
- होमपेज पर प्रदर्शित, ‘CUET PG 2026 Result’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें व सबमिट करें।
- सीयूईटी पीजी स्कोरकार्ड जांचें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
CUET PG Score Card 2026: पिछले वर्षों में परिणाम कब घोषित हुए?
- सीयूईटी पीजी 2025 परिणाम 6 मई को घोषित किए गए थे, जिसमें 6.5 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था और 5.2 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, जिससे उपस्थिति दर 79.97% रही।
- सीयूईटी पीजी 2024 रिजल्ट 13 अप्रैल को जारी किए गए थे, जिसमें 7.6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन केवल 5.7 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, जिससे उपस्थिति दर 75.14% रही।
- सीयूईटी पीजी 2023 के परिणाम 20 जुलाई, 2023 को जारी किए गए। कुल पंजीकृत 8.7 लाख उम्मीदवारों में केवल 5.39 लाख ही परीक्षा में शामिल हुए थे, जिससे उपस्थिति दर 61.51% रही।
अगली खबर
]UPHESC Assistant Professor 2022 Answer Key: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर आंसर की जारी, 28 अप्रैल तक उठाएं आपत्ति
उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2022 की मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तर कुंजी से कर सकते हैं और कोई आपत्ति हो तो उसे दर्ज करा सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच