Saurabh Pandey | April 23, 2026 | 08:47 AM IST | 1 min read
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 4 फरवरी 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर यूजीसी नेट दिसंबर सत्र 2026 का परिणाम जारी किया जा चुका है।

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों के लिए ई-सर्टिफिकेट और जेआरएफ (JRF) अवॉर्ड लेटर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, वे अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
यह परीक्षा एनटीए द्वारा 31 दिसंबर 2025 से 07 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इस बार परीक्षा के माध्यम से निम्नलिखित चार श्रेणियों के लिए प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं-
यदि किसी अभ्यर्थी को प्रमाण पत्र डाउनलोड करने में तकनीकी कठिनाई आती है, तो वे एनटीए के हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं-
ईमेल: ugcnet@nta.ac.in या ecertificate@nta.ac.in