Abhay Pratap Singh | April 22, 2026 | 05:09 PM IST | 1 min read
सीयूईटी पीजी का आयोजन 190 भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2026 परीक्षा का परिणाम 24 अप्रैल को ऑनलाइन माध्यम में घोषित किया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in के माध्यम से सीयूटी पीजी 2026 रिजल्ट जांच सकेंगे।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
सीयूईटी पीजी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एनटीए द्वारा प्रोविजनल आंसर की पर 11 से 14 अप्रैल तक प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा।
एनटीए ने 22 अप्रैल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के आधिकारिक हैंडल पर लिखा, “सीयूईटी पीजी के परिणाम 24 अप्रैल, 2026 को घोषित किए जाएंगे।” सीयूईटी पीजी 2026 एग्जाम 6 से 30 मार्च तक 157 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी।
सीयूईटी पीजी स्कोरकार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, माता का नाम, पिता का नाम, श्रेणी, लिंग, जन्म तिथि, प्राप्त अंक और उम्मीदवार की तस्वीर से संबंधित विवरण होंगे। सीयूईटी पीजी का आयोजन 190 भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया कि परीक्षा परिणाम शाम 5:00 बजे के आसपास उपलब्ध करा दिया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in पर समय-समय पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों की मदद से उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद अपना सीयूईटी पीजी 2026 रिजल्ट जांच सकेंगे: