Abhay Pratap Singh | April 23, 2026 | 03:34 PM IST | 2 mins read
यूपीएचईएससी असिस्टेंट प्रोफेसर आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग (UPHESC) ने सहायक आचार्य (विज्ञापन संख्या 52) की 18 एवं 19 अप्रैल, 2026 को आयोजित लिखित पुनर्परीक्षा के सभी विषयों की मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षार्थियों को यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 28 अप्रैल तक का मौका दिया गया है। यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। प्रोविजनल उत्तर कुंजी 22 अप्रैल को जारी की गई है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित अपने से संबंधित विषयों की मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तर कुंजी के अनुसार मिलान कर लें। यदि आंसर की पर कोई आपत्ति हो तो ऑनलाइन लिंक https://www.upessc.net/upesscqcapril2026/Login.aspx पर जाकर 22 से 28 अप्रैल, 2026 की रात 12 बजे तक दर्ज कर सकते हैं।”
यूपीएचईएससी ने आगे बताया कि, “ऑनलाइन लिंक के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम से प्राप्त चुनौतियों पर विचार नहीं किया जाएगा।” प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल कुल 981 सहायक आचार्य के पद भरे जाएंगे।
उम्मीदवार यूपीएचईएससी असिस्टेंट प्रोफेसर प्रोविजनल आंसर की की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई से 28 अगस्त, 2022 तक आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं: