Abhay Pratap Singh | April 23, 2026 | 02:41 PM IST | 1 min read
उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (कंबाइंड कैडर) मेन एग्जाम 2026 के लिए आवेदकों को आवेदन पत्र में संशोधन के लिए आखिरी तिथि भी बढ़ाई गई है।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा/2026 के तहत उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (संयुक्त संवर्ग) मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन तिथि बढ़ा दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, कैंडिडेट अब 29 अप्रैल, 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
आयोग की नोटिस के अनुसार, शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 6 मई, 2026 निर्धारित की गई है। इससे पहले आवेदन सबमिट करने की आखिरी तिथि 22 अप्रैल और करेक्शन डेट 29 अप्रैल थी। यूपीपीसीबी (संयुक्त कैडर) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू है।
यूपीएसएसएससी इस भर्ती अभियान के तहत उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में विभिन्न पदों पर कुल 115 रिक्तियां भरेगा। आवेदक के पास यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 स्कोरकार्ड होना चाहिए। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। सभी वर्ग के उम्मीदवारों को ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क के रूप में 25 रुपये देना होगा।
यूपीएसएसएससी यूपी पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड रिक्रूटमेंट 2026 के लिए अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई 2026 तक 27 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। यूपीपीसीबी (संयुक्त संवर्ग) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर कैंडिडेट को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपी पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड भर्ती 2026 नोटिफिकेशन और नवीनतम अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूपीपीसीबी कंबाइंड कैडर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
अब, छात्र एचबीएसई कक्षा 10 के 2026 के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि बोर्ड ने अभी तक कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के रुझानों और आधिकारिक अपडेट्स के आधार पर, उम्मीद है कि नतीजे मई के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे।
Santosh Kumar