CUET PG 2025 Admit Card: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, 13 मार्च से एग्जाम, जानें परीक्षा पैटर्न
Santosh Kumar | March 7, 2025 | 09:51 AM IST | 2 mins read
इस साल 157 विषयों के लिए कुल 4,12,024 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। सीयूईटी पीजी 2025 प्रश्न पत्र का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी होगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) पीजी 2025 का एडमिट कार्ड जारी करेगा। सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट exams.ntaonline.in/CUET-PG के माध्यम से सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकेंगे। एनटीए ने सीयूईटी पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 कल (6 मार्च) को जारी कर दी है।
CUET PG 2027: Important Topics | Syllabus
CUET 2026 QP's: Physics | Chemistry | Maths | English | Commerce | All Subjects
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा। परीक्षा 13 से 1 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की जाएगी।
CUET PG 2025 Admit Card: एग्जाम टाइम
परीक्षा 3 पालियों में 90 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी – पहली पाली सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित है।
2025 के लिए सीयूईटी पीजी परीक्षा पैटर्न में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू), 90 मिनट की समय सीमा और अधिकतम 300 अंक शामिल हैं। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (सीबीटी) में ऑनलाइन आयोजित की जाती है।
Also read NTA CUET PG 2025 Live: सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड, वेबसाइट लिंक, एग्जाम डेट जानें
CUET PG Admit Card 2025: सीयूईटी पीजी मार्किंग स्कीम
सीयूईटी पीजी परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। उम्मीदवारों को पास होने के लिए कम से कम 45% अंक लाना अनिवार्य है।
इस साल 157 विषयों के लिए कुल 4,12,024 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। सीयूईटी पीजी 2025 प्रश्न पत्र का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी होगा। परीक्षा के लिए भारत में परीक्षा शहर केंद्रों की संख्या 300 से घटाकर 285 कर दी है।
सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप 2025 उम्मीदवार को परीक्षा शहर के बारे में जानकारी देगी। सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा से पहले अलग से जारी किया जाएगा।
अगली खबर
]CUET PG 2025: सीयूईटी पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, 13 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, जानें डाउनलोड प्रक्रिया
सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.ntaonline.in/CUET-PG के माध्यम से सीयूईटी पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार