इस साल 157 विषयों के लिए कुल 4,12,024 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। सीयूईटी पीजी 2025 प्रश्न पत्र का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी होगा।
Santosh Kumar | March 6, 2025 | 10:46 PM IST
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) पीजी 2025 परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.ntaonline.in/CUET-PG के माध्यम से सीयूईटी पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए सीयूईटी पीजी 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में दी गई है।
सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा। परीक्षा 13 से 31 मार्च, 2025 तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा 3 पालियों में 90 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी – पहली पाली सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित है।
इस साल 157 विषयों के लिए कुल 4,12,024 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। सीयूईटी पीजी 2025 प्रश्न पत्र का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी होगा। परीक्षा के लिए भारत में परीक्षा शहर केंद्रों की संख्या 300 से घटाकर 285 कर दी है।
सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप 2025 उम्मीदवार को परीक्षा शहर के बारे में जानकारी देगी। सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा से पहले अलग से जारी किया जाएगा।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीयूईटी पीजी 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं-
उम्मीदवार किसी भी प्रश्न के लिए 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं या helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखें।