CUET PG Admit Card 2025: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 25 मार्च तक की परीक्षा तिथि के लिए exams.nta.ac.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | March 16, 2025 | 01:15 PM IST | 1 min read
सीयूईटी पीजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्क्रीन पर उपलब्ध सिक्योरिटी पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी 16 मार्च को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पीजी 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। 21 से 25 मार्च तक आयोजित सीयूईटी परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी exams.nta.ac.in/CUET-PG/ पर जाकर सीयूईटी पीजी हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
सीयूईटी पीजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्क्रीन पर उपलब्ध सिक्योरिटी पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने नोटिस में कहा कि 25 मार्च के बाद आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे।
परीक्षा एजेंसी की ओर से एनटीए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीयूईटी - पीजी परीक्षा 13 मार्च से 1 अप्रैल तक कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। सीयूईटी पीजी 2025 एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 6 मार्च को ही www.nta.ac.in पर अपलोड कर दी गई है।
Also read CUET PG 2025 Exam: सीयूईटी पीजी परीक्षा आज से शुरू, एनटीए ने जारी की गाइडलाइंस
एनटीए ने आधिकारिक नोटिस में कहा कि, “सीयूईटी पीजी 2025 प्रवेश पत्र डाक से नहीं भेजा जाएगा।” कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पीजी 2025 परीक्षा 157 विषयों के लिए तीन पालियों में कराई जाएगी। CUET PG 2025 के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को कुल 4,12,024 आवेदन प्राप्त हुए थे।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी कठिनाई या विसंगति के मामले में उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, helpdeskcuetpg@nta.ac.in ईमेल कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीए सीयूईटी पीजी की वेबसाइट पर जाएं।
CUET PG Admit Card 2025 Official Website: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एनटीए सीयूईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले https://exams.nta.ac.in/CUET-PG/ पर जाएं।
- होमपेज पर ‘सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- सीयूईटी पीजी हाल टिकट जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल