CUET PG 2024 Exam Guidelines: सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा आज से शुरू, जानें परीक्षा से जुड़ी अहम गाइडलाइंस
Santosh Kumar | March 11, 2024 | 07:28 AM IST | 2 mins read
एनटीए द्वारा सीयूईटी पीजी परीक्षा 11 से 28 मार्च तक 3 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एनटीए की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध है।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आज यानी 11 मार्च से देश और विदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा आयोजित की जाएगी। सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा 28 मार्च 2024 तक तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए रिकॉर्ड 4 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। CUET PG 2024 परीक्षा 157 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। एनटीए द्वारा आयोजित इस परीक्षा में उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सख्त नियमों का पालन करना होगा।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा भारत के 302 और देश के बाहर 24 शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह की पाली में 9 बजे से 10:45 बजे तक, फिर दोपहर की पाली में 12:45 बजे से 2:30 बजे तक और अंत में शाम 4:30 बजे से 6:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा 1 घंटे 45 मिनट के लिए आयोजित की जाएगी।
सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा में शामिल होने के लिए 4.6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जा सकते हैं।
CUET PG Exam Guidelines: जरूरी दिशानिर्देश
उम्मीदवार सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा के लिए परीक्षा से संबंधित एनटीए दिशानिर्देशों को नीचे दी गई तालिका के माध्यम से समझ सकते हैं-
- सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट यानी डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
- अभ्यर्थी परीक्षा हॉल में सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें क्योंकि इसके बिना आपको प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- एडमिट कार्ड के साथ, एक वैध पहचान प्रमाण (जैसे पैन कार्ड/आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी/कॉलेज आईडी) ले जाना होगा।
- परीक्षा केंद्र में फेस मास्क, सैनिटाइजर, पानी की बोतल, चिकित्सा प्रमाण पत्र और लेखक का शपथ पत्र और पारदर्शी बॉल प्वाइंट पेन ले जा सकते हैं।
- परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- कैंडिडेट को सीयूईटी एग्जाम 2024 के दौरान आवंटित कंप्यूटर पर ही बैठना चाहिए।
- अभ्यर्थी ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, हैंडबैग, पर्स, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच आदि सामान नहीं ले जा सकते।
- परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक गैजेट मिलने पर उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया जाएगा।
- छात्रों को एक से अधिक बार परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल या cuet-pg@nta.ac.in पर मेल भी कर सकते हैं। उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा