CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी 2024 आवेदन की अंतिम तिथि कल, सीधे लिंक से करें रजिस्ट्रेशन
Santosh Kumar | January 30, 2024 | 10:13 AM IST | 2 mins read
अभ्यर्थी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट- पोस्टग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी 2024) के लिए 1 फरवरी तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।
नई दिल्ली: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट- पोस्टग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी 2024) के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो कल यानी 31 जनवरी को बंद हो जाएगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे कल रात 11.50 बजे तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
सीयूईटी पीजी 2024 में रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in की मदद लेनी होगी। अभ्यर्थी 1 फरवरी तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।
सीयूईटी पीजी 2024: आवेदन कैसे करें?
सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
- उम्मीदवारों को CUET NTA की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाना चाहिए।
- CUET PG 2024 रजिस्ट्रेशन का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- नई विंडो पर मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- इसके बाद लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
- फॉर्म भरने के साथ-साथ उम्मीदवार को निर्धारित आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।
- पूरी तरह से भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
आपको बता दें कि एनटीए ने पहले सीयूईटी पीजी 2024 कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की तारीख 31 जनवरी तक बढ़ा दी थी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 दिसंबर, 2023 से शुरू हुई थी।
CUET PG 2024 परीक्षा 11 मार्च 2024 से आयोजित होने वाली है। यह परीक्षा (CUET PG 2024) 28 मार्च 2024 तक चलेगी। मार्च में होने वाली इस परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा।
एनटीए की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, हाल ही में परीक्षा के लिए 2 परीक्षा केंद्र जोड़े गए हैं। इसमें हरियाणा के गुरुग्राम और उत्तराखंड के श्रीनगर का नाम शामिल है। किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क को 011 4075 9000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को cuet-pg@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल