CUET PG 2024 Admit Card: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 12, 13 मार्च के लिए pgcuet.samarth.ac.in पर जारी
Santosh Kumar | March 9, 2024 | 08:57 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी पीजी परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 326 परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची पहली ही जारी कर दी गई है।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 12, 13 मार्च को होने वाली सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी पीजी परीक्षा 11 से 28 मार्च तक आयोजित की जाएगी। एनटीए ने 11 मार्च की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया है।
Also See: CUET PG PYQ's
Online MBA: Admission Process, Fees, Placements, Top Colleges & more
सीयूईटी पीजी हॉल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करना आवश्यक है। एडमिट कार्ड में महत्वपूर्ण विवरण जैसे नाम, फोटो, हस्ताक्षर, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, लिंग, परीक्षा का माध्यम, परीक्षा केंद्र कोड, केंद्र पर रिपोर्टिंग समय, विषय आदि शामिल हैं।
CUET PG 2024 परीक्षा देश भर के विभिन्न राज्यों के 302 और देश के बाहर 24 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में हो रही है। एग्जाम के लिए शहर सूचना पर्ची उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
CUET PG 2024 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीयूईटी पीजी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- शीर्ष पर Sign In पर क्लिक करें।
- 'सीयूईटी पीजी 2024 एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
- नये पेज पर कैंडिडेट लॉगिन विवरण दर्ज कर सबमिट करें।
- अब 'सीयूईटी पीजी 2024 एडमिट कार्ड' स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Also read CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 21 से 28 मार्च के लिए pgcuet.samarth.ac.in पर जारी
CUET PG परीक्षा कुल 157 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। जिसके लिए पंजीकृत 4,62,589 अभ्यर्थी 7,68,389 परीक्षाओं में शामिल होंगे। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अधिकतम 4 टेस्ट पेपर/विषय चुनने का विकल्प दिया गया था।सीयूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा 1 घंटे 45 मिनट के लिए आयोजित की जाएगी।
एनटीए ने 27 फरवरी को सीयूईटी पीजी परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है जो उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। बता दें कि CUET PG परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 दिसंबर, 2023 से शुरू हुई और 10 फरवरी तक जारी रही।
जारी अधिसूचना के अनुसार, किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल या cuet-pg@nta.ac.in पर मेल भी कर सकते हैं। उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें