CTET Pre Admit Card 2024: सीटेट प्री-एडमिट कार्ड व एग्जाम सिटी स्लिप जल्द होगा जारी, देखें पूरी जानकारी
Abhay Pratap Singh | January 11, 2024 | 10:38 AM IST | 1 min read
सीटेट 2024 का आयोजन 21 जनवरी को होगा। एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के उम्मीदवारों के लिए प्री-एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप जल्द जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद अभ्यर्थी वेबसाइट ctet.nic.in पर प्री-एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप देख सकते हैं।
सीटेट 2024 का आयोजन 21 जनवरी को होगा। CTET एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई एडमिट कार्ड से पहले सीटेट 2024 परीक्षा शहर लिस्ट जारी करेगा। सीटेट 2024 प्री-एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों को परीक्षा शहर का भी विवरण दिया जाएगा। एग्जाम सिटी स्लिप किसी भी समय जारी की जा सकती है।
सीटेट 2024 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पेपर की अवधि 2.5 घंटे होगी। पेपर-1 दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक व पेपर-2 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी