CTET 2026 Correction Date: सीटेट फरवरी 2026 आवेदन में सुधार की आखिरी तिथि कल, प्रक्रिया और एडिट फील्ड जानें
Abhay Pratap Singh | December 25, 2025 | 03:26 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई सीटीईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करना होगा।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) फरवरी 2026 के लिए आवेदन सुधार विंडो कल बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि 26 दिसंबर, 2025 तक सीटेट फरवरी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
सीबीएसई सीटीईटी 2026 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले कैंडिडेट के लिए करेक्शन विंडो 23 दिसंबर से सक्रिय है। सीटेट फरवरी 2026 पंजीकरण प्रक्रिया 27 नवंबर से 18 दिसंबर 2025 तक 22 दिनों के लिए खुली थी। सीटीईटी परीक्षा 8 फरवरी, 2026 को पेपर-1 और पेपर-2 के लिए आयोजित की जाएगी।
CTET 2026 Application Correction Window: एडिट फील्ड
उम्मीदवार निम्नलिखित विवरणों में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं:
- उम्मीदवार का नाम
- माता-पिता का नाम
- जन्म तिथि, जेंडर
- कैटेगरी, पता
- मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी
- चयनित प्रश्नपत्र (प्रश्नपत्र 1 या प्रश्नपत्र 2)
- पेपर 2 के अंतर्गत चयनित विषय
- भाषा 1 और भाषा 2
- बीएड डिग्री/ प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा वाले संस्थान का नाम।
Also read UP TET 2025 Exam Postponed: यूपी टीईटी परीक्षा स्थगित, नई डेट्स का इंतजार
CTET February 2026 Correction Window: सुधार प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीटेट फरवरी 2026 आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार कर सकते हैं:
- सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- सीटेट फरवरी 2026 करेक्शन विंडो लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र की जांच करें और आवश्यक सुधार करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
सीबीएसई द्वारा ‘एक्स’ हैंडल पर जारी आंकड़ों के अनुसार, सीटेट फरवरी 2026 के लिए कुल 25,30,436 उम्मीदवारों ने अपना आवेदन पूरा किया है। जुलाई 2024 और दिसंबर 2024 में आयोजित सीटेट की पिछली दो परीक्षाओं में क्रमशः 20,25,554 और 16,72,748 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
आगे बताया कि, सीटेट 2026आवेदन जमा करने के आखिरी 3 दिनों में यानी 16, 17 और 18 दिसंबर 2025 को रजिस्ट्रेशन कराने वाले उम्मीदवारों की संख्या क्रमशः 1,93,182, 3,53,218 और 4,14,981 थी। उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए सीटेट की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें