CTET Exam City Slip 2024: सीटेट 2024 एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, जानें डाउनलोड प्रक्रिया
Abhay Pratap Singh | January 12, 2024 | 03:01 PM IST | 1 min read
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के उम्मीदवारों के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप 12 जनवरी को जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के उम्मीदवारों के लिए 12 जनवरी को परीक्षा सिटी स्लिप 2024 जारी कर दी है। वहीं, सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा से दो दिन पहले जारी किया जाएगा।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्मतिथि की मदद से लॉगइन कर अपने परीक्षा केंद्र का शहर देख सकते हैं। सीटेट 2024 परीक्षा आयोजन 21 जनवरी को किया जाएगा।
CTET परीक्षा सिटी स्लिप 2024 डाउनलोड करें-
उम्मीदवार सीटीईटी परीक्षा सिटी स्लिप 2024 की जांच करने के लिए इन निर्देशों का पालन करें।
- आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट एक्टिविटी सेक्शन में जाएं।
- यहां View Centre City for CTET Jan-2024 पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करें।
- सीटेट 2024 सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी।
- सीटीईटी सिटी स्लिप 2024 का प्रिंटआउट डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Central Board of Secondary Education) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सीटेट परीक्षा 2024 दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र में पेपर 1 के लिए प्रवेश समय सुबह 7:30 बजे व पेपर 2 के लिए एंट्री टाइम दोपहर 12 बजे है।
प्रत्येक पेपर की अवधि ढाई घंटे की होगी। सीटेट 2024 एग्जाम के लिए पेपर 1 का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक व पेपर 2 का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
अगली खबर
]WB Police SI, Sergeant 2023 Exam: एसआई, सार्जेंट 2023 परीक्षा शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड 18 जनवरी को
West Bengal Police Recruitment Board (डब्ल्यूबीपीआरबी) ने WB Police SI और सार्जेंट 2023 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया। WBPRB द्वारा 28 जनवरी 2024 को एग्जाम का आयोजन किया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज