Trusted Source Image

WB Police SI, Sergeant 2023 Exam: एसआई, सार्जेंट 2023 परीक्षा शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड 18 जनवरी को

Abhay Pratap Singh | January 12, 2024 | 02:36 PM IST | 1 min read

वेस्ट बंगाल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (WBPRB) ने डब्ल्यूबी पुलिस एसआई और सार्जेंट 2023 पदों के लिए 28 जनवरी को होने वाली प्रारंभिक परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है।

डब्ल्यूबी पुलिस एसआई और सार्जेंट 2023 के 309 रिक्त पदों पर भर्तियां होंगी। (प्रतीकात्मक- फ्रीपिक)
डब्ल्यूबी पुलिस एसआई और सार्जेंट 2023 के 309 रिक्त पदों पर भर्तियां होंगी। (प्रतीकात्मक- फ्रीपिक)

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (डब्ल्यूबीपीआरबी) ने कोलकाता पुलिस में सब-इंस्पेक्टर/सब-इंस्पेक्टर (Unarmed Branch), सब-इंस्पेक्टर (Armed Branch) और सार्जेंट के पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा शेड्यूल 2023 जारी कर दिया है।

इस वैकेंसी के तहत कुल 309 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। परीक्षा 28 जनवरी 2024 को आयोजित होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर अधिक जानकारी देख सकते हैं।

कोलकाता पुलिस में सब-इंस्पेक्टर/सब-इंस्पेक्टर (अनआर्म्ड ब्रांच), सब-इंस्पेक्टर (आर्म्ड ब्रांच) और सार्जेंट पद 2023 के लिए प्रवेश पत्र 18 जनवरी 2024 को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्मतिथि की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

WB Police SI, Sergeant 2023 Admit card : डाउनलोड करें

उम्मीदवार प्रवेश पत्र जारी होने पर दिए गए चरण फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
  • सब-इंस्पेक्टर/सब-इंस्पेक्टर, सार्जेंट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • जिसके बाद हॉल टिकट डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications