CTET 2026 Exam City: सीटेट सिटी इंटिमेशन स्लिप ctet.nic.in पर जारी, 12 और 13 दिसंबर को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | November 27, 2026 | 05:52 PM IST | 2 mins read
सीटीईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2026 के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर 27 नवंबर से सीटेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
सीटीईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इसमें उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, आवंटित परीक्षा शहर, परीक्षा की तिथि और पेपर (पेपर 1 या पेपर 2) की जानकारी सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
बोर्ड द्वारा सेंट्रेल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का आयोजन 12 और 13 दिसंबर को दो पेपरों के लिए किया जाएगा। पेपर 1 (कक्षा 1 से 5) के लिए और पेपर 2 (कक्षा 6 से 8) के लिए होता है। लिखित परीक्षा ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी। प्रत्येक पेपर के लिए 2 घंटा 30 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।
CTET qualifying marks: उत्तीर्ण अंक
सीटेट परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60 प्रतिशत यानी 90 अंक और एससी/ एसटी/ ओबीसी/ दिव्यांग व्यक्तियों को 55% यानी 82 अंक लाने होंगे।
सीटेट परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। सीटेट परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी संस्कृत, उर्दू, असमिया, बांग्ला, मराठी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मणिपुरी, तिब्बती सहित कुल 20 भाषाओं में आयोजित की जाती है।
CTET City Intimation Slip 2026: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीटेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, सीटेट दिसंबर 2026 के लिए परीक्षा शहर लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- सीटीईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप जांचें और डाउनलोड करें।
सीटेट दिसंबर 2026 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए हॉल टिकट बाद में जारी किया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सीटेट एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और कॉल लेटर में उल्लिखित दस्तावेज/ सामग्री लानी होगी। नवीनतम अपडेट के लिए सीटेट की वेबसाइट पर जाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र