CTET Application Form 2026: सीटेट एप्लीकेशन सबमिशन विंडो ctet.nic.in पर रीओपन, लास्ट डेट 30 दिसंबर
Santosh Kumar | December 27, 2025 | 01:30 PM IST | 1 min read
एप्लीकेंट्स एप्लीकेशन सबमिशन प्रोसेस के दौरान सभी जरूरी सुधार कर लें, क्योंकि डिटेल्स में बदलाव करने का और मौका नहीं दिया जाएगा।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने अधूरे रजिस्ट्रेशन वाले कैंडिडेट्स के लिए सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट) फरवरी 2026 के लिए एप्लीकेशन विंडो आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर फिर से ओपन कर दी है। सीटेट एप्लीकेशन 2026 प्रोसेस मूल रूप से 27 नवंबर से 18 दिसंबर तक चला, जिसके दौरान रिकॉर्ड 25 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने सफलतापूर्वक अपने फॉर्म जमा किए।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
हालांकि, लगभग 1.61 लाख रजिस्ट्रेशन अधूरे रह गए, जिसके बाद बोर्ड ने एप्लीकेशन विंडो को फिर से खोलने का फैसला किया। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सीटेट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करने की लास्ट डेट 30 दिसंबर है।
CTET 2026 Exam Date: सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा शेड्यूल
सीटीईटी 2026 परीक्षा 8 फरवरी को पेपर-1 और पेपर-2 के लिए आयोजित की जाएगी। पेपर-2 शिफ्ट में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर-1 दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
एप्लीकेंट्स फाइनल सीटेट एप्लीकेशन सबमिशन प्रोसेस के दौरान सभी जरूरी सुधार कर लें, क्योंकि डिटेल्स में बदलाव करने का और मौका नहीं दिया जाएगा। इस प्रोसेस के दौरान कोई नया रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
CTET Application Form 2026: सीटेट आवेदन शुल्क
सीटेट परीक्षा का आयोजन साल में दो बार (जुलाई और दिसंबर) किया जाता है। हालांकि, इस साल जुलाई और दिसंबर में परीक्षा नहीं आयोजित की गई। सीटेट पेपर- I (कक्षा 1 से 5 तक) और पेपर- II (कक्षा 6 से 8 तक) के लिए आयोजित की जाती है।
आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए एक पेपर के लिए ₹1000 और दोनों पेपर के लिए ₹1200 है। एससी, एसटी और दिव्यांगजन के लिए यह शुल्क क्रमशः ₹500 और ₹600 है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल