CTET Application Form 2025: सीटेट एप्लीकेशन फॉर्म ctet.nic.in पर जल्द, जानें लेटेस्ट अपडेट, एग्जाम पैटर्न
Santosh Kumar | April 20, 2025 | 05:03 PM IST | 2 mins read
सीटेट जुलाई 2025 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा से दो दिन पहले एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के लिए अधिसूचना जारी कर सकता है। CBSE हर साल दो बार सीटेट परीक्षा आयोजित करता है। सीटेट आवेदन पत्र 2025 जारी होते ही उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सीटेट जुलाई 2025 परीक्षा के लिए आवेदन से जुड़ी जानकारी इस लेख में दी गई है।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीटेट 2025 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए एक पेपर के लिए ₹1000 और दोनों पेपर के लिए ₹1200 है। एससी, एसटी और दिव्यांगजनों के लिए यह शुल्क क्रमशः ₹500 और ₹600 है।
सीटेट परीक्षा साल में दो बार (जुलाई और दिसंबर) आयोजित की जाती है। इसमें दो पेपर होते हैं - पेपर- I उन लोगों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, और पेपर- II उन लोगों के लिए है जो कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं।
CTET Application Form 2025: सीटेट पात्रता मानदंड
पात्रता मानदंड के अनुसार, सीटेट जुलाई 2025 पेपर 1 के लिए, उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 50% अंकों के साथ प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए या डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत होना चाहिए।
पेपर 2 के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और उन्होंने एलीमेंट्री एजुकेशन में 2 साल का डिप्लोमा पूरा कर लिया हो या उसके अंतिम वर्ष में हों। पात्रता के बारे में अधिक जानकारी अधिसूचना में दी जाएगी।
सीटेट जुलाई 2025 परीक्षा जुलाई के पहले सप्ताह में आयोजित की जा सकती है। सीटेट जुलाई 2025 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा से दो दिन पहले एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।
Also read CBSE Result 2025: सीबीएसई क्लास 10th 12th रिजल्ट जल्द, एसएमएस और डिजिलॉकर से कैसे जांचें?
CTET 2025 Exam Pattern: सीटेट 2025 का परीक्षा पैटर्न
सीबीएसई हर साल आधिकारिक अधिसूचना के साथ सीटेट परीक्षा का पैटर्न जारी करता है। उम्मीदवारों को तैयारी शुरू करने से पहले परीक्षा पैटर्न की जांच करनी चाहिए। नीचे दी गई तालिका में, सीटीईटी 2025 का परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं-
| सीटेट एग्जाम पैटर्न |
सीटेट पेपर-I (कक्षा 1 से 5 के शिक्षकों के लिए) |
सीटेट पेपर-II (6 से 8 कक्षा के शिक्षकों के लिए) |
|---|---|---|
|
परीक्षा का मोड |
ऑफलाइन |
ऑफलाइन |
|
भाषा/माध्यम |
अंग्रेजी/ हिंदी (भाषा I और II को छोड़कर) |
अंग्रेजी/हिंदी (भाषा I और II को छोड़कर) |
|
अवधि |
2 घंटे 30 मिनट |
2 घंटे 30 मिनट |
|
प्रश्न के प्रकार |
एमसीक्यू |
एमसीक्यू |
|
प्रश्नों की संख्या |
150 |
150 |
|
कुल अंक |
150 |
150 |
|
योग्यता अंक |
90 |
90 |
अगली खबर
]JCECEB 2025 Registration: जेसीईसीईबी रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन, 15 जून को होगा एग्जाम, जानें प्रक्रिया, लास्ट डेट
योग्य उम्मीदवार जेसीईसीईबी 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट agriculturecet.jceceb.org.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जेसीईसीईबी 2025 पंजीकरण से संबंधित विवरण इस लेख में दिए गए हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’