CSIR UGC NET June 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून आवेदन पत्र में आज से करें सुधार, फील्ड जानें; लास्ट डेट 23 जून
Abhay Pratap Singh | June 22, 2026 | 09:59 PM IST | 2 mins read
सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज से सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC NET) जून 2026 आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर 22 जून से 23 जून तक सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।
सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इस दौरान उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता (वर्तमान व स्थायी) में सुधार की अनुमति नहीं दी गई है।
अभ्यर्थी को अपने नाम या पिता का नाम या माता का नाम में से किसी भी एक फील्ड में सुधार की अनुमति दी गई है। एनटीए ने नोटिस में बताया कि करेक्शन अवधि के दौरान विषय को एडिट करने का ऑप्शन भी उपलब्ध रहेगा।
CSIR UGC NET June 2026 Application Correction Window: सुधार कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 आवेदन में सुधार कर सकते हैं:
- सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
- सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 - करेक्शन लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें और संशोधन करें।
- सुधार वाले विवरणों को अच्छे से जांचें, सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
नोटिस में एनटीए ने कहा कि, उम्मीदवार 23 जून, 2026 (रात 11:50 बजे तक) तक सुधार कर सकते हैं। इसके बाद, किसी भी हालत में कोई सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा। अतिरिक्त शुल्क (जहां लागू हो) का भुगतान संबंधित उम्मीदवार को क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से करना होगा।
Joint CSIR UGC NET June 2026 Exam: करेक्शन फील्ड
नीचे सारणी में करेक्शन फील्ड जांच सकते हैं:
| फील्ड | विवरण |
|---|---|
| उम्मीदवारों को इनमें से किसी भी फील्ड को बदलने की अनुमति होगी |
|
| उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन के समय भरे गए अपने स्थायी और वर्तमान पते (चुनी गई प्राथमिकताओं) के आधार पर परीक्षा शहर बदलने की अनुमति दी जाएगी। |
|
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी भारत भर के अलग-अलग शहरों में बनाए गए कई परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में 17 और 18 जुलाई, 2026 को सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा आयोजित करेगी। किसी भी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए एनटीए हेल्प डेस्क से 011-40759000/011-69227700 पर कॉल करके या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल के जरिए एनटीए से संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम