CSIR NET December 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि नजदीक, 18 दिसंबर को एग्जाम
Santosh Kumar | October 22, 2025 | 11:08 AM IST | 1 min read
सीएसआईआर नेट परीक्षा की पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित जॉइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो जल्द ही क्लोज होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वे 24 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सीएसआईआर नेट एग्जाम फीस जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है।
सीएसआईआर नेट 2025 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1150 रुपये है। ईडबल्यूएस और ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) के लिए 600 रुपये हैं। एससी, एसटी, दिव्यांग और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों को 325 रुपये फीस देनी होगी।
CSIR NET December 2025: सीएसआईआर नेट एग्जाम डेट
सीएसआईआर नेट आवेदन पत्र में सुधार 27 से 29 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे। परीक्षा शहर का विवरण और प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की डेट बाद में वेबसाइट पर घोषित की जाएगी। परीक्षा 18 दिसंबर को दो पालियों में होगी।
सीएसआईआर नेट 2025 परीक्षा की पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी होगा। इसमें 5 विषयों के पेपर होंगे।
CSIR NET December 2025: सीएसआईआर नेट पात्रता मानदंड
सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 के लिए उम्मीदवारों को भारत का नागरिक होना आवश्यक है। जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष है, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी कार्यक्रमों के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है। उम्मीदवारों के पास स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 55% अंक और आरक्षित वर्ग के लिए 50% अंक आवश्यक हैं।
अगली खबर
]SSC CHSL 2025 Exam: एसएससी सीएचएसएल सेल्फ-स्लॉट सिलेक्शन आज से शुरू, लास्ट डेट 28 अक्टूबर, जानें प्रक्रिया
इस सुविधा के तहत, उम्मीदवार अपनी पसंद का परीक्षा शहर, तिथि और पाली चुन सकते हैं। एसएससी ने प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर शुरू की है, जहां पंजीकृत उम्मीदवार लॉग इन करके अपनी प्राथमिकताएं दर्ज कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार