Santosh Kumar | October 22, 2025 | 09:19 AM IST | 2 mins read
एसएससी सीएचएसएलई 2025 परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Now.jpg)
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) आज से संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (सीएचएसएल) 2025 टियर-1 परीक्षा के लिए सेल्फ-स्लॉट सिलेक्शन प्रक्रिया शुरू कर रही है। इस सुविधा के तहत, उम्मीदवार अपनी पसंद का परीक्षा शहर, तिथि और पाली चुन सकते हैं। एसएससी ने प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर शुरू की है, जहां पंजीकृत उम्मीदवार लॉग इन करके अपनी प्राथमिकताएं दर्ज कर सकते हैं।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
एसएससी सीएचएसएलई 2025 टियर 1 परीक्षा 12 नवंबर से शुरू होगी। उम्मीदवारों को पोर्टल में लॉग इन करना होगा और शहर (आवेदन के समय प्रस्तुत 3 विकल्पों में से), तिथि और पाली के लिए अपनी पसंद का चयन करना होगा।
पोर्टल 22 से 28 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगा। सीएचएसएलई आवेदन के समय जिन 3 शहरों के लिए उम्मीदवार ने विकल्प चुना था, उनके आधार पर उन्हें उन शहरों में विभिन्न तिथियों और पाली में स्लॉट की उपलब्धता दिखाई जाएगी।
उम्मीदवार किसी भी उपलब्ध तिथि पर अपनी पसंद के अनुसार किसी शहर में एक विशिष्ट पाली चुन सकते हैं। यदि पहले चुने गए 3 शहरों के सभी स्लॉट पहले ही भर चुके हैं, तो उम्मीदवार को वैकल्पिक शहरों की एक सूची दी जाएगी।
इसके बाद, आयोग अभ्यर्थी द्वारा चुने गए शहर में उपलब्धता के आधार पर परीक्षा तिथि और पाली निर्धारित करने का प्रयास करेगा। जो अभ्यर्थी अपना विकल्प प्रस्तुत नहीं करेंगे, उन्हें आयोग द्वारा परीक्षा में बैठने के लिए अनिच्छुक माना जाएगा।
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एसएससी सीएचएसएल सेल्फ-स्लॉट सिलेक्शन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं-
एसएससी सीएचएसएल 2025 परीक्षा कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा। परीक्षा से 10 दिन पहले सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की जाएगी, जबकि एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड चार से पांच दिन पहले उपलब्ध होंगे।