CSIR NET December Answer Key 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर आंसर की जल्द आने की उम्मीद, लेटेस्ट अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | December 29, 2025 | 12:34 PM IST | 2 mins read
एनटीए सीएसआईआर नेट दिसंबर 2025 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा की उत्तर कुंजी जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीदवार है। परीक्षा एजेंसी एनटीए की घोषणा के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर प्रोविजनल आंसर की 2025 जांच सकेंगे।
सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर आंसर की 2025 पर उम्मीदवारों को समय सीमा के भीतर और ऑनलाइन शुल्क भुगतान के साथ आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद एनटीए अंतिम उत्तर कुंजी और सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट जारी करेगा।
एनटीए सीएसआईआर नेट दिसंबर 2025 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीएसआईआर यूजीसी नेट आंसर की की सहायता से उम्मीदवार संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। सीएसआईआर नेट दिसंबर 2025 की परीक्षा 18 दिसंबर को दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी।
सीएसआईआर यूजीसी नेट अंकन योजना के अनुसार, भाग ए में प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 2 अंक दिए जाएंगे, जबकि 25% नेगेटिव मार्किंग निर्धारित है। भाग बी में समान दंड के साथ 3-3.5 अंक दिए जाते हैं, जबकि भाग सी में प्रति प्रश्न 4-5 अंक दिए जाते हैं और कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में कराई की गई थी। परीक्षा की अवधि तीन घंटे थी और कुल अंक 200 थे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेटे के लिए समय-समय पर एनटीए की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CSIR UGC NET December 2025 Answer Key: डाउनलोड चरण जानें
सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की उत्तर कुंजी जारी करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर विजिट करें।
- “सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 - उत्तर कुंजी” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडों में आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- सीएसआईआर यूजीसी नेट आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जांचें
अगली खबर
]MP Board Time Table 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं और 11वीं टाइम टेबल mpbse.nic.in पर जारी, पूरा शेड्यूल जांचें
एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 2 मार्च से 17 मार्च, 2026 के बीच तथा कक्षा 11वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम 23 फरवरी से 17 मार्च, 2026 के बीच प्राचार्य अपनी सुविधा के अनुसार आयोजित कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा