CSIR UGC NET 2024 Postponed: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित; एनटीए ने जारी किया नोटिस
Santosh Kumar | June 21, 2024 | 08:09 PM IST | 1 min read
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 संशोधित कार्यक्रम के अनुसार जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा को भी स्थगित कर दिया है। एनटीए ने इस संबंध में एक नोटिस जारी किया है। सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 2024 25 से 27 जून तक होने वाली थी जिसे एनटीए ने अपरिहार्य कारणों और लॉजिस्टिक्स संबंधी मुद्दों का हवाला देते हुए स्थगित कर दिया है।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 संशोधित कार्यक्रम के अनुसार जारी किया जाएगा। परीक्षा आयोजित करने की संशोधित तिथियों की जानकारी जल्द ही उम्मीदवारों के साथ साझा की जाएगी। सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जारी किया जाएगा।
जारी अधिसूचना के माध्यम से, एनटीए ने कहा, “उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा जून 2024 जो 25 से 27 जून तक आयोजित होने वाली थी, अपरिहार्य परिस्थितियों के साथ-साथ लॉजिस्टिक मुद्दों के कारण स्थगित की जा रही है।”
बता दें कि हाल ही में शिक्षा मंत्रालय द्वारा पेपर लीक के कारण यूजीसी नेट 2024 को रद्द करने के कुछ दिनों बाद सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 परीक्षा स्थगित कर दी गई है। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), सहायक प्रोफेसर और पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित किया जाता है।
एनटीए ने आवेदकों को सलाह दी है कि वे सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 परीक्षा तिथि के बारे में अपडेट के लिए वेबसाइट देखते रहें। किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, अभ्यर्थी एनटीए की हेल्प डेस्क को 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को csirnet@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।
अगली खबर
]UGC Defaulter University List: यूजीसी की डिफॉल्टर लिस्ट में 157 यूनिवर्सिटी के नाम, ऐसे देखें पूरी सूची
इस सूची में उन विश्वविद्यालयों के नाम शामिल हैं जो लोकपाल नियुक्त करने में विफल रहे हैं। इस सूची में 108 सार्वजनिक विश्वविद्यालय, 2 डीम्ड विश्वविद्यालय और 47 निजी विश्वविद्यालय शामिल हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार