CSIR NET December 2024: सीएसआईआर नेट दिसंबर अधिसूचना जारी, रजिस्ट्रेशन csirnet.nta.ac.in पर शुरू
Santosh Kumar | December 9, 2024 | 04:51 PM IST | 2 mins read
NTA CSIR NET 2024 दिसंबर सत्र के लिए आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सीएसआईआर नेट दिसंबर पंजीकरण लिंक आधिकारिक पोर्टल पर सक्रिय है। सीएसआईआर नेट 2024 परीक्षा और आवेदन से संबंधित जानकारी इस लेख में दी गई है।
सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करना होगा। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 परीक्षा एनटीए द्वारा 16 से 28 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।
CSIR NET Application Fee: सीएसआईआर नेट आवेदन शुल्क
सीएसआईआर नेट 2024 दिसंबर सत्र के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1150 रुपये, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी (एनसीएल) के लिए 600 रुपये और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और तीसरे लिंग के लिए 325 रुपये है।
वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) नेट 2024 परीक्षा में 5 विषय हैं: केमिकल साइंसेज, पृथ्वी, वायुमंडल, महासागर और ग्रह विज्ञान, लाइफ साइंसेज, मैथेमैटिकल साइंसेज, फिजिकल साइंसेज शामिल है।
CSIR NET December 2024: सीएसआईआर नेट दिसंबर परीक्षा कार्यक्रम
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं-
| इवेंट | तारीख |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की तिथि | 9 से 30 दिसंबर 2024 |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 31 दिसंबर 2024 |
| सीएसआईआर नेट करेक्शन विंडो | 1 से 2 जनवरी 2025 |
| सीएसआईआर नेट 2024 परीक्षा तिथि | 16 से 28 फरवरी 2025 |
| परीक्षा का माध्यम | कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) |
| परीक्षा की अवधि | 180 मिनट (3 घंटे) |
| परीक्षा का प्रारूप | वस्तुनिष्ठ प्रश्न (एमसीक्यू) |
| प्रश्न पत्र की भाषा | अंग्रेजी और हिंदी |
Also read UGC NET December 2024: यूजीसी नेट दिसंबर पंजीकरण का कल आखिरी दिन, ugcnet.nta.ac.in से करें आवेदन
CSIR NET Dec 2024 Application Form: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 आवेदन पत्र भर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- CSIR NET December 2024 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत करके लॉगिन आईडी बनाएं।
- सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 आवेदन पत्र भरें।
- सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 आवेदन शुल्क जमा करें।
- इसके बाद फॉर्म जमा करके पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को सूचना बुलेटिन में दिए गए पात्रता मानदंडों की जांच करनी चाहिए। किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क पर कॉल कर सकते हैं या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल