CSEET January 2025 Result: सीएसईईटी जनवरी रिजल्ट कल होगा जारी, icsi.edu से कर सकेंगे डाउनलोड
Saurabh Pandey | January 19, 2025 | 04:36 PM IST | 1 min read
नई दिल्ली : कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) 2025 का रिजल्ट कल यानी 20 जनवरी को दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा।
नई दिल्ली : कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) 2025 का रिजल्ट कल यानी 20 जनवरी को दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा। सीएसईईटी रिजल्ट व्यक्तिगत उम्मीदवार के अंकों के साथ-साथ विषय-वार विवरण भी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.icsi.edu पर उपलब्ध कराया जाएगा।
सीएसईईटी जनवरी 2025 सत्र रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को सीएसईईटी लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे- सीएसईईटी आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करना होगा।
सीएसईईटी का ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट जनवरी 2025 सत्र के तुरंत बाद उम्मीदवारों द्वारा उनके संदर्भ, उपयोग और रिकॉर्ड के लिए डाउनलोड करने के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.icsi.edu पर अपलोड किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सीएसईईटी 2025 रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट की फिजिकल नहीं प्रति जारी की जाएगी।
CSEET January 2025 Session Result: पासिंग क्राइटेरिया
सीएसईईटी 2025 परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि कुल 50% अंक आवश्यक हैं। सीएसईईटी जनवरी 2025 परीक्षा की अवधि दो घंटे तक थी। इस दौरान उम्मीदवारों को 140 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) हल करने थे।
CSEET January 2025: स्कोरकार्ड डिटेल
- एडमिशन नंबर
- रिजल्ट डेट
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- विषय/पेपर कोड
- प्राप्त अंक/अधिकतम अंक
- रिजल्ट
- स्कोरकार्ड की वैधता
CSEET January 2025: स्कोरकार्ड वैधता
सीएसईईटी जनवरी 2025 का स्कोरकार्ड घोषणा की तारीख से एक वर्ष के लिए वैध होगा। उम्मीदवारों को वैधता अवधि के भीतर सीएस पाठ्यक्रम के अगले लेवल के लिए पंजीकरण करना होगा, अन्यथा उम्मीदवारों को सीएसईईटी के लिए फिर से उपस्थित होना होगा।
आईसीएसआई ने सीएसईईटी जनवरी 2025 परीक्षा 11 जनवरी और 13 जनवरी 2025 को आयोजित की थी। परीक्षा रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा