CSEET 2024 July Session: सीएसईईटी जुलाई परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, smash.icsi.edu पर करें अप्लाई
Santosh Kumar | April 19, 2024 | 02:48 PM IST | 2 mins read
सीएसईईटी 2024 जुलाई परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। सीएस एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए सीएसईईटी परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
Candidates can download this e-book to know all the details related to CSEET such as eligibility criteria, exam pattern, syllabus, study material and other related information.
Check Nowनई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट जुलाई 2024 (सीएसईईटी जुलाई 2024) परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट smash.icsi.edu पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। जारी शेड्यूल के मुताबिक सीएसईईटी जुलाई 2024 परीक्षा 6 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
आवेदकों के लिए सीएसईईटी जुलाई 2024 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 जून, 2024 निर्धारित की गई है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं आरक्षित वर्ग के आवेदकों को 500 रुपये शुल्क के रूप में जमा करना होगा।
आपको बता दें कि सीएसईईटी परीक्षा साल में चार बार (जनवरी, मई, जुलाई और नवंबर महीने) आयोजित की जाती है। सीएस एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए सीएसईईटी परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
CSEET 2024 July Exam: पात्रता मानदंड
आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए पात्रता मानदंड जानना चाहिए। CSEET 2024 July Exam में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। जो छात्र इस वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए हैं वे भी आवेदन करने के पात्र होंगे।
इसके अलावा, आईसीएसआई फाउंडेशन/आईसीएआई फाइनल स्टेज/आईसीएमएआई फाइनल स्टेज/ग्रेजुएशन डिग्री (न्यूनतम 50% अंक) या पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री वाले उम्मीदवारों को सीएसईईटी से छूट दी गई है। ये उम्मीदवार सीएस एक्जीक्यूटिव पाठ्यक्रम में सीधे प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
CSEET 2024 July Registration: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके CSEET 2024 July Exam के लिए पंजीकरण फॉर्म जमा कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट smash.icsi.edu पर जाएं।
- होमपेज पर, Executive Registration For CSEET Passed पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण भरें और Proceed पर क्लिक करें।
- अब आवेदन पत्र भरकर दस्तवेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करके पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’